एक्सप्लोरर

सोयाबीन के छिलकों की आड़ में डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी, पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी

Churu News: चूरू पुलिस की नजर नशे के सौदागरों पर टेढ़ी है. थानों को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश मिला हुआ है. सरदारशहर पुलिस ने ट्रक से मादक पदार्थों की खेप को जब्त किया है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है. तस्कर नशे के धंधे को अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र विशेष रूप से नशा तस्करों के निशाने पर हैं. चूरू जिले की सरदार शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

मेगा हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई. पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम को पंजाब नंबर का संदिग्ध ट्रक नजर आया. नाका पर मौजूद टीम ने ट्रक ड्राइवर को रुकने का इशारा किया. ट्रक के रुकने पर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक से 406 किलो डोडा पोस्त छिलका और 220 ग्राम अफीम जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्कर सोयाबीन के छिलकों की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 71 लाख आंकी गई है.

चूरू में मादक पदार्थों की खेप ट्रक से बरामद

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को धर दबोचने के लिए पुलिस ने कई दिनों से जाल बिछा रखा था. नाकेबंदी के दौरान ट्रक में सवार लोगों से पूछताछ की गई. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 52 वर्षीय ट्रक चालक बलजीत सिंह निवासी बरनाला, पंजाब और दो अन्य को पकड़ा गया.

तस्करों ने तस्करी का निकाला अनूठा तरीका

दोनों की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा और 46 वर्षीय संदीप सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब के तौर पर हुई है. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले 10 दिनों में सरदारशहर पुलिस की तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है. चूरू पुलिस की चर्चा राजधानी जयपुर तक में हो रही है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान बजट सत्र के पहले दिन सचिन पायलट का बड़ा बयान, 'ये बात सच है कि सरकार को...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget