एक्सप्लोरर

REET Exam 2022: 23 और 24 जुलाई को होगी परीक्षा, कैंडिडेट्स को इन शहरों में मिलेगी फ्री बस सर्विस

रीट भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 23 व 24 जुलाई 2022 को होगा. जिसमें 15 लाख 66 हजार 992 उम्मीदवार भाग लेंगे.

Rajasthan REET Exam 2022: राजस्थान में रीट परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सरकार ने इस बार भी रीट परीक्षा के विद्यार्थियों को अपने सेंटर आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा दी है. साथ ही इस बार परीक्षार्थियों के सेंटर को भी ज्यादा दूर नहीं रखा गया है यानी संभाग के छात्र को संभाग के जिले में ही एग्जाम सेंटर अलॉट किया है.

कैंडिडेंट्स को संभाग में ही मिलेगा सेंटर
इससे पहले हुई परीक्षा में 200 से 300 किलोमीटर दूर भी एग्जाम सेंटर दिया गया था. यही नहीं सरकार ने परीक्षा में दिव्यांगों को भी बड़ी राहत दी है. यहां परीक्षा में 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसकी गाइडलाइन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दी है. उधर राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर,उदयपुर शहर में संचालित लो फ्लोर बसों में भी रीट परीक्षार्थियों के लिए सुविधा फ्री रहेगी. यह यात्रा 21 से 26 जुलाई के बीच साधारण- एसी बसों में परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा का लाभ मिल सकेगा. 

मिलेगी फ्री बस सर्विस
परीक्षार्थियों को निशुल्क बस उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार से राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने अनुमति ली है. इसके बाद आदेश भी जारी कर दिया गया है. रोडवेज के एमडी राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह सुविधा परीक्षा के 1 दिन पहले लागू होगी और परीक्षा के 1 दिन बाद तक लागू रहेगी. परीक्षार्थियों को फ्री सेवा का लाभ लेने के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी कार्ड भी दिखाना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि केवल परीक्षार्थियों को ही निशुल्क रोडवेज बस सेवा का लाभ दिया जाएगा. परिवार के किसी सदस्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

इतते अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
रीट भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 23 व 24 जुलाई 2022 को होगा. जिसमें 15 लाख 66 हजार 992 उम्मीदवार भाग लेंगे. इनमें से 13 लाख 65 हजार 831 राजस्थान से है. वहीं 2 लाख 1161 परीक्षार्थी अन्य राज्यों से परीक्षा देने आएंगे. इन सभी अभ्यार्थियों को गहलोत सरकार फ्री यात्रा उपलब्ध कराएगी.

दिव्यांगों को 50 मिनट एक्स्ट्रा
राज्य सरकार ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट में दिव्यांगों के लिए अलग से गाइडलाइंस जारी की है. जिस आधार पर ही उन्हें स्क्रिप्टराइटर सहित अन्य दिव्यांगों को 50 मिनट का अतरिक्त दिया जाएगा. अतिरिक्त समय और श्रुत लेखक (सुने हुए को लिखना' या 'सुनकर लिखना') के लिए दिव्यांगता की अलग-अलग श्रेणियां बोर्ड ने तय की है, जिन्हें यह सुविधा दी जाएगी. लेकिन इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से जारी प्रमाण पत्र होना जरूरी है. जिन अभ्यर्थियों को सिर्फ 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाना है. उसमें बीमारी से ग्रसित वाले कैंडिडेट जिनकी 40 प्रतिशत दिव्यांगता होनी चाहिए. वहीं श्रुत लेखक और 50 मिनट एक्स्ट्रा टाइम के लिए 75 प्रतिशत व अधिक दृष्टिबाधित, 75 प्रतिशत से अधिक सेरीब्रल पाल्सी और शारीरिक अक्षमता वाले कैंडिडेट्स जिनमें लिखने में अक्षमता हो, उन्हें श्रुत लेखक की सुविधा दी जाएगी. 

इन शहरों की लो फ्लोर बसों में भी सुविधा 
स्वायत्त शासन निदेशालय ने राज्य के 5 शहरों में सिटी बसों (लो फ्लोर) का संचालन फ्री करने का निर्णय करते हुए आदेश जारी किए है. आदेशों के मुताबिक जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर शहर में संचालित लो फ्लोर बसों में रीट अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा रहेगी. इस सुविधा में साधारण और एसी बस दोनों को शामिल किया गया है. इन बसों में सफर करने वाले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. जिसके बाद उसे जीरो बैलेंस का टिकट जनरेट किया जाएगा. परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई 2022 को दो पारियों में किया जाएगा. जिसमें पहली पारी सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. 

ये भी पढ़ें

REET Exam 2022: भरतपुर में रीट परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के होंगे ये इंतजाम

Banswara Road Accident: टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी बस, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget