एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा इन प्रजातियों के सांप, 10 साल से चल रही बचाने की मुहिम

कोटा में लंबे समय से सांपों को मारा नहीं जा रहा बल्कि बचाया जा रहा है, कोटा में करीब 10 साल से भी अधिक समय से सांपों को बचाने की मुहीम चल रही है.

Kota News: अगर सांप घर में दिखाई दे तो हम उसे डंडों से मारते हैं और अगर वही सांप शिवलिंग पर दिखाई दे तो दूध की कटोरी लिए कतार में खड़े रहते हैं. ये भय की कैसी आस्था है, सांपों का जीवन भी सभी जीव की तरह ही होता है, जंगल से सांप जब घरों की और आ रहे हैं तो समझो वहां भी मनुष्य का बसेरा हो चला है, ऐसे में इन्हें बचाने का बीड़ा किसी को तो उठाना ही होगा. और कोटा में ऐसा ही काम हो रहा है, जहां हजारों सांपो को मरने से बचाया जा चुका है, हम बात कर रहे हैं कोटा के पर्यावरण प्रेमियों की जो अब तक हजारों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड चुके हैं. कोटा की चंबल नदी अपने प्राकृतिक सौंदय के लिए जानी जाती है. वहीं दूसरी ओर जहरीले जीव जंतु भी अपना बसेरा करते हैं. चंबल के तट पर दर्जनों जहरीले व सामान्य सांपों का बसेरा है.

कोटा यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जा रहा रेप्टीलियन साइंस
भारत में कोटा एक मात्र शहर हैं, जहां सांपों का ज्ञान दिया जा रहा है. कोटा यूनिवर्सिटी में रेप्टीलियन साइंस सब्जेक्ट पढाया जा रहा है, जिसमें बीस स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं. यहां सांपों की प्रजातियां, उनका मानव जीवन पर प्रभा, जहर का असर, सांपों की जीवन शैली सहित कई तरह से स्टूडेंट्स को पढाया जा रहा है.

10 साल से हो रहा बचाने का काम
कोटा में लंबे समय से सांपों को मारा नहीं जा रहा बल्कि बचाया जा रहा है, कोटा में करीब 10 साल से भी अधिक समय से सांपों को बचाने की मुहीम चल रही है. जब भी किसी के घर में सांप आता है वह पर्यावरण प्रेमियों, कंट्रोल रूप या स्थानीय जनप्रतिनिधि को फोन करते हैं और वहां से पर्यावरण प्रेमी को सूचना होती है. इसके बाद वहां से सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में रिलीज कर दिया जाता है.

हाड़ौती में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां
पर्यावरण प्रेमी व स्नेक केचर गोंविद शर्मा बताते हैं कि कोटा के आसपास घना जंगल हैं. चंबल की गोद में भी कई प्रजातियों के सांप का जीवन फल फूल रहा है, ऐसे में हाड़ौती में कई प्रजातियां जैं जिसमें से सर्वाधिक कोबरा पाया जाता है, जो जंगल के साथ घरों में भी अपना बसेरा बना लेता है. इसके साथ ही जहरिले सांपों में करेत, रसल वाइपर, सो स्केल वाइपर, अजगर, मोनिटर लिजार्ड शामिल हैं, इसके साथ ही कम जहरिले व सामान्य सांपों में वुल्स, टेनकेट, कोनिकल, धामन (रेड स्नेक), बेंडड खुकरी, दूमई, शामिल हैं, इसके साथ ही एक बार यहां किंग कोबरा भी निकल चुका है. वहीं गोयरा, गोयरी, डेंडू, भी यहां पाए जाते हैं.

सांप के काटने के बाद सिरिंज से खींचते हैं जहर
कोटा में सांपों का लम्बा इतिहास रहा है, यहां डॉ. विनोद महोबिया द्वारा सांपों पर काफी रिसर्च किए गए. कोटा राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर रहे डॉ. विनोद महोबिया से कई लोगों ने सांपों का ज्ञान लिया और उनके ही द्वारा कोटा में सांप के काटने के बाद व्यक्ति को बचाने क लिए सिरिंज तकनीक अपनाई गई, जिसमें सिरिंज का आगे का हिस्सा हटाकर जहां सांप ने काटा है वहां से ब्लड को खींचा जाता है, ताकी जहर वापस सिरिंज में आ जाए. ऐसा करने से लोगों के जीवन को बचाया भी गया. 1995 में इस तकनीक का प्रयोग किया गया जो कारगर रहा, जिसके बाद से ही यहां सांप के काटने के बाद व्यक्ति स्वयं भी इस तकनीक से लोगों को बचा सकता है.

चूहों को खाने आते हैं शहर में
बरसात के दिनों में सांपों के बिल में पानी भर जाता है, जिसके बाद ये बिल से बाहर आ जाते हैं. साथ ही भोजन की तलाश में ये बस्तियों की और आने लगते हैं, जहां इनका पसंदीदा भोजन चूहा है, जिसको खाने के लिए ये शहर की और आ जातें हैं, इसके साथ ही कई जीव जंतु भी ये खाते हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को टैंकर ने मारी टक्कर, 11 श्रद्धालु घायल

Udaipur News: उदयपुर में झाड़ोल में बांध टूटा, 4 गांवों पर खतरा, आसपास के स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget