एक्सप्लोरर

मानसून की पहली बारिश ने खोली जयपुर में सरकारी दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव से परेशानी

Rajasthan Weather: जयपुर में मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है. बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जल भराव के कारण यातायात जाम और लोगों को परेशानी हो रही है.

Jaipur Weather: जयपुर में मानसून ने इस बार वक्त से पहले ही दस्तक दे दी है. यहां आज दोपहर से ही मानसून की बारिश हुई. किसी वक्त तेज बारिश हो रही है तो किसी वक्त रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं.

यहां मानसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दे दी थी. राजस्थान में मानसून इस बार समय से पांच दिन पहले ही आया है. राजधानी जयपुर के साथ ही राजस्थान के तमाम हिस्सों में आज मानसून की बारिश हो रही है. 

जयपुर में लगातार बारिश होने से मौसम बेहद सुहाना हो गया है. इससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है. बारिश की वजह से पिछले दो दिनों में तापमान में जबरदस्त गिरावट भी आई है. हालांकि उमस अभी पहले की तरह ही बरकरार है. मानसून की इस पहली बारिश ने ही जयपुर में सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दी है. जयपुर में तमाम सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है. 

जयपुर में जल भराव होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है.

इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई है. तमाम सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है. इसके चलते लोग परेशान भी हैं. जयपुर के साथ ही अजमेर-जोधपुर और सीकर में भी जल भराव की जानकारी सामने आई है. 

कहा जा सकता है कि मानसून की पहली बारिश राहत और आफत दोनों साथ लेकर आई है. गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश की वजह से राहत मिली है तो वहीं जल भराव लोगों के लिए आफत का सबब बन गया है. मौसम विभाग ने राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लगातार इसी तरह बारिश होने का अनुमान जताया है. शनिवार के लिए भी तकरीबन 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है. 

इसे भी पढ़ें: सोनम के चेहरे का भाव, रिलेशनशिप का 'रेड फ्लैग' नहीं समझ पाए राजा रघुवंशी!

 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget