एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम

Bhasma Holi 2026: श्रद्धालुओं का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां चिता भस्म की होली खेलने आ रहे हैं. उनका विश्वास है कि बाबा भैरव नाथ उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

होली पर जहां देशभर में रंग-गुलाल उड़ते हैं, वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के पंचमुखी मोक्षधाम में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला. यहां श्रद्धालुओं ने रंगों से नहीं, बल्कि चिता की भस्म से होली खेली. आधी रात को सैकड़ों श्रद्धालु मोक्षधाम में एकत्रित हुए और काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित मणिकर्णिका घाट की परंपरा की तर्ज पर चिता भस्म की होली खेली.

जिस श्मशान में लोग दिन में जाने से भी कतराते हैं, वहीं रात के समय ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की स्वर लहरियां, आरती की रोशनी और हाथों में मशाल लिए श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए. चारों ओर ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा.

भैरव बाबा की निकली पालकी

शहर के मध्य स्थित पंचमुखी मोक्षधाम में होली पर्व पर प्राचीन श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर से भैरव बाबा की भव्य पालकी निकाली गई. श्रद्धालु पालकी के साथ पूरे मोक्षधाम परिसर में भ्रमण करते हुए चिता भस्म की होली खेलते नजर आए. यहां रंग और गुलाल के स्थान पर दाह संस्कार की राख से तैयार भस्म एक-दूसरे को लगाई गई.

18 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

समिति अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से यह परंपरा निरंतर निभाई जा रही है. पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित मंदिर में श्मशान की राख से भस्म तैयार कर सबसे पहले बाबा को अर्पित की जाती है. इसके बाद यही भस्म प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित की जाती है. आयोजन में बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और कार्यक्रम देर रात तक चलता है.

भस्म अर्पण का धार्मिक महत्व

मंदिर के पुजारी संतोष कुमार के अनुसार, चिता भस्म अर्पित करने और प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने से काल, क्लेश, रोग और दोषों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है. श्रद्धालु पहले भस्म बाबा को अर्पित करते हैं, फिर भैरव बाबा की पालकी विभिन्न श्मशान घाटों पर रुकती है, जहां आरती कर आशीर्वाद लिया जाता है. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में झूमते नजर आए. श्मशान में मनाई जाने वाली यह अनोखी होली अब दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुकी है. हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं और प्रसाद स्वरूप भस्म अपने घर ले जाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

सालभर रहता है इंतजार

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां चिता भस्म की होली खेलने आ रहे हैं. उनका विश्वास है कि बाबा भैरव नाथ उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. भक्तों के अनुसार इस अनूठी भस्म होली का उन्हें पूरे साल इंतजार रहता है.

डीजे की धुन पर भक्ति और उत्साह

आधी रात के बाद तक श्मशान घाट में डीजे की धुन गूंजती रही. भक्तों ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और बाबा के जयकारे लगाए. कई श्रद्धालु हाथों में तलवार और कटार लेकर पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते नजर आए.

सुरेंद्र कुमार राजस्थान के भीलवाड़ा की खबरों पर नजर रखते हैं. उन्हें अपराध, राजनीतिक और सामाजिक खबरों में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget