एक्सप्लोरर

Alwar News: अलवर के एक मजार में तोड़फोड़ और आगजनी से विवाद, BJP नेता सहित चार लोग गिरफ्तार

Rajasthan News: जिले के एक मजार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों से शांति व्यवस्था कायम रखने सहित कई बिंदुओं पर लिखित में सहमति ली है.

Alwar News: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर जिले (Alwar) के बहादरपुर के पट्टी पहाड़ी गांव में एक मजार पर किये गए गेट के निर्माण के बाद, दो समुदायों में विवाद हो गया. जिसके बाद कुछ लोगों ने नवनिर्मित गेट को तोड़ दिया और मजार के अंदर बिछी एक चटाई को बाहर लाकर उसमें आग लगा दी. मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के पट्टी पहाड़ी गांव स्थित धार्मिक स्थल दादा मिरासी की मजार के पास बने तिबारे और छतरियों पर लोहे के गेट लगाये जाने की सूचना पर, बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोगों ने मौके पर पहुंच कर गेट तोड़ दिया. इस दौरान उग्र लोगों ने मजार में बिछी एक चटाई को बाहर लाकर उसमें आग लगा दी.

दो समुदायों में तनाव की सूचना पर एडीएम सिटी नवीन यादव, एएसपी ग्रामीण सुरेश खींची, एसडीएम अशोक कुमार त्यागी, सीओ हरिसिंह सहित सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांति बनाए रखने के लिए लिखित में सहमति ली. 

पुलिस का क्या है कहना?

एसपी आनन्द शर्मा ने बताया इस मामले दोनों पक्षों को पाबंद किया किया गया है, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षो को बहादरपुर चौकी बुलाकर लिखित में सहमति ली गयी है कि धार्मिक स्थल दादा मिरासी की मजार पर सभी जाति धर्म के लोगों के आने जाने पर छूट होगी.

वहां पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. धार्मिक स्थल के प्रतीक चिन्हों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, पूर्व की भांति धार्मिक स्थल पर यथास्थिति कायम रखी जायेगी. एसपी ने बताया एसडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की जाएगी जो पहाड़ पर बनी दादा मिरासी की मजार और छतरियों के साथ जमीन के स्वामित्व की जांच करेगी.

जानें क्या है पूरा मामला?

मजार पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर शाहुन पुत्र रुस्तम खान निवासी नाहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि गांव पट्टी पहाड़ पर स्थित शेख जमाल मस्जिद में पूरे रीति रिवाज से जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के गेट और जालियां लगाई गई थीं.

इसी दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, भविक जोशी, रघुवीर सैनी, मनोहर लाल सैनी, गिरधारी लाल जोशी, अवतार सरदार, रतन सैनी, बाबूलाल सैनी, खुशी गुर्जर, ब्रह्ममुनि टोड़ली, सुभष टोडली, कैलाश पंडित, प्रमोद पंडित, मनोहर गुर्जर सहित 50 से अधिक लोगों ने नमाज पढ़ने से रोक दिया. इस दौरान उन लोगों ने मौके पर तोड़फोड़ किया और सामान को जला दिया. 

पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए बीजेपी के पूर्व उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मौके पर शांति है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर पलटवार, आरएसएस के काम गिनाए और कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget