एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'होटलों से सरकार चलाने वाले...', गोविंद सिंह डोटासरा पर क्यों भड़के मंत्री सुरेश सिंह रावत?

Rajasthan Politics: सुरेश सिंह रावत ने कहा कि ERCP को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा झूठ फैला रहे हैं. उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि पिछले कार्यकाल में उनकी मानसिकता के कारण आज कांग्रेस की हालत खस्ता है.

Rajasthan News: राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार (23 जनवरी) को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. सुरेश सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ईआरसीपी पर झूठ की राजनीति करना बंद करे. कांग्रेस को राम के नाम से चिढ़ है. राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच नदी जोड़ो परियोजना में 'रा' शब्द राजस्थान से और 'मा' शब्द मध्य प्रदेश से लिया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का नाम बदलकर राम जल सेतु परियोजना कर दिया. सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की 40 फीसदी आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. 

रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा झूठ फैला रहे हैं. उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि पिछले कार्यकाल में उनकी मानसिकता के कारण आज कांग्रेस की हालत खस्ता है और हाल ही में हुए उपचुनावों में जनता ने भी करारा झटका दिया है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने बोला हमला

दरअसल, डोटासरा ने कहा था,  "ईआरसीपी के लिए एक पैसे का कोई नया काम नहीं हुआ. बीजेपी ने वोट पाने के लिए सिर्फ नया आवरण लगाया. पहले ईआरसीपी को नया पीकेसी  प्रोजेक्ट बनाया गया और अब इन्हें राम जल सेतु बनाने का नया विचार आया है."

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. इस परियोजना में 522 एमसीएम रिसाइकिल पानी सहित कुल 4.102 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध होगा. इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा साफ है कि पूर्वी राजस्थान की पेयजल और सिंचाई समस्या का समाधान होना चाहिए.

कांग्रेस डूठ की राजनीति कर रही- सुरेश सिंह रावत
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजस्थान के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और कांग्रेस को यह बात पच नहीं रही है. रावत ने कहा कि होटलों से सरकार चलाने वाले लोग कभी जनता की भावनाओं को नहीं समझ सकते. कांग्रेस को झूठ की राजनीति से बाहर आकर जनता के हित में काम करना चाहिए. 

रावत ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को भारत सरकार की पीकेसी नदी जोड़ो परियोजना के साथ एकीकृत किया गया और संशोधित पीकेसी परियोजना तैयार की गई, जिसे नदी जोड़ो परियोजना का दर्जा दिया गया. भारत सरकार नदी जोड़ो परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की मानती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना वादा पूरा किया है और मध्य प्रदेश, राजस्थान सरकार और भारत सरकार के बीच समझौता ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का मौका, सूचना सहायक अभ्यर्थियों की भर्ती पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget