एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी का मौका, सूचना सहायक अभ्यर्थियों की भर्ती पर मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का बड़ा ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी नौकरी की आस लगाए युवकों के लिए खुशखबरी है. मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि सूचना सहायक नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

Rajasthan News: सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बेरोजगार युवकों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2023 के अंतर्गत 3415 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाएगा. कर्नल राठौड़ ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष से भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी और अदालत में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले भजनलाल सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. 

गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अधिसूचित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 18 नवंबर 2024 से 20 दिसंबर, 2024 तक किया. साथ ही अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 13 जनवरी, 2025 को एक और अवसर दिया गया.

तकनीकी निदेशक एवं संयुक्त सचिव संजय जगदीश कार्णिक ने बताया कि अदालत के विभिन्न अंतरिम आदेशों के अनुसार 84 अभ्यर्थियों और 109 पूर्व में स्क्रूटनी फॉर्म न भरने वाले अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 193 अभ्यर्थियों के लिए 14 जनवरी  से 19 जनवरी, 2025 तक स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है.

स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी

उन्होंने बताया कि दिव्यांग श्रेणी और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र पर भी समांतर रूप से जांचा जा रहा है. ऐसे में स्क्रूटनी फॉर्म भरने वाले सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा. सूचना सहायक भर्ती प्रक्रिया में विधिक बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि पिछली सरकार में सूचना सहायक भर्ती के लिए काफी हंगामा मचा था. अब भजनलाल सरकार ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

'मैं जैन हूं, मेरा पति शर्मा, कभी सोचा नहीं था...', जयपुर की मुस्कान ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए थे चार वीडियो

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget