एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: महेश जोशी का पायलट गुट पर पलटवार, बोले- 'मैं देखना चाहता हूं कि गलती करने वालों पर...'

Rajasthan Politics: महेश जोशी ने कहा कि 25 सितंबर को जो घटना हुई उसमें सीएम गहलोत का कोई हाथ नहीं था, लेकिन उन्होंने फिर भी इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए माफीमागी, अन्य लोगों को भी माफी मांगनी चाहिए.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस (Congress) में 25 सितंबर को हुई बगावत के बाद कलह अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. लंबे इंतजार के बाद बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) के इस्तीफे के साथ शुरू हुई. इस इस्तीफे के साथ ही प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है. चुनावी साल में इस कार्रवाई के बाद कई अटकलें लगाई जा रही हैं. 

माफीनामा पेश कर सीएम गहलोत ने पेश की मिसाल

मंत्री महेश जोशी आज जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 25 तारीख को जो घटना हुई सीएम गहलोत की ना तो उसमें कोई लिप्तता थी और न ही उनका ऐसा कोई इरादा था, लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, हमारी तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफीनामा भेजा. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने इसको लेकर सोनिया गांधी को जो माफीनामा पेश किया उससे बड़ी बात कोई नहीं हो सकती.  जलदाय मंत्री जोशी ने कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में विनम्रता बेहद जरूरी है.

 

जिन्होंने गलती की वो मांगे माफी- जोशी

महेश जोशी ने कहा कि 25 सितंबर की घटना में सीएम गहलोत की कोई संलिप्तता नहीं थी, इसके बाद भी उन्होंने अपनी ओर से माफीनामा पेश किया. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत सारे लोगों के लिए एक मिसाल हैं. मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मैंने अपने सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब मैं यह इंतजार कर रहा हूं. जिन्होंने गलतियां की हैं उनपर कोई कार्रवाई होती है क्या, या क्या वो माफी मांगते हैं.

उन्होंने कहा कि जिससे भी गलती हुई है, भले चाहे वो किसी भी पद पर हो उसे अध्यक्ष को माफी पेश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि वो लोग माफी मांगते हैं तो उनका यह फैसला स्वागत योग होगा. पूर्व मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है. मैंने जो किया वो मैंने पार्टी को बता दिया अब मैं और कुछ नहीं कहना चाहता हूं. अब में उन लोगों के खिलाफ पार्टी कार्रवाई का इंतजार कर रहा हूं जिन्होंने गलती की है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: हरियाणा में राजस्थान पुलिस के खिलाफ थाने में शिकायत, दो लोगों को जिंदा जलाने के मामले में लगे ये आरोप 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने बोला धावा, मारपीट और लूटपाट की कोशिश
डूंगरपुर: यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने बोला धावा, मारपीट और लूटपाट की कोशिश
Jodhpur News: जोधपुर में टैंकर माफिया की अब खैर नहीं! प्रशासन का फुल एक्शन प्लान तैयार
जोधपुर में टैंकर माफिया की अब खैर नहीं! प्रशासन का फुल एक्शन प्लान तैयार
Rajasthan News: अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक पर केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक पर केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव पर सियासत तेज, मंत्री बोले- OBC आरक्षण बिना कांग्रेस हां करे तो चुनाव को तैयार
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव पर सियासत तेज, मंत्री बोले- OBC आरक्षण बिना कांग्रेस हां करे तो चुनाव को तैयार

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget