एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के मेधावी स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरे राज्यों में घूमने का मौका, जानें किस आधार पर होगा चयन?

राजस्थान के मेधावी स्टूडेंट्स को अब दूसरे राज्यों में घूमने का मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व योजना शुरू की है.

अब राजस्थान में सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को अन्य राज्य में 10 दिनों तक भ्रमण कराया जाएगा.  लेकिन इन राज्यो में घूमने के लिए पहले छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेना पड़ेगा. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को शामिल कर चयन किया जाएगा. चयनित छात्रों को अन्य राज्यों के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करवाया जाएगा. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व योजना शुरू की है. योजना के तहत राजस्थान के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा और योजना का लाभ का उठाकर प्रदेश के विद्यार्थी अन्य राज्यों की जानकारी हासिल हो सके.

शिक्षा विभाग का मानना है कि भ्रमण से छात्रों का व्यक्तित्व व व्यवहार में सुधार होगा. इस योजना के तहत कुल 5 करोड़ रूपए का बजट जारी किया गया है. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं. योजना के तहत संभाग स्तर पर बच्चों की संख्या भी निर्धारित कर दी है. 

प्रतियोगिता के आधार पर होगा छात्रों का चयन
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में योजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित होगी. जिसके आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. जिसमे व्यक्तित्व विकास के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी, हिंदी व अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता, हिंदी व अंग्रेजी, देशभक्ति, एकल गायन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. 

योजना के पीछे विभाग का मकसद
योजना के तहत विभाग का मकसद है कि छात्रों को अन्य राज्य का परिचयात्मक भ्रमण कराकर उनके व्यक्तित्व विकास करना, देश के विभिन्न सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक एवं धरोहर विरासत से विद्यार्थियों का परिचय करवाना, विभिन्न स्थापत्य कलाओं, प्राकृतिक धाराओं की जानकारी, विद्यार्थियों को सामुदायिक जीवन से जोड़ना, विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त व्यावहारिक ज्ञान से परिचय कराना, शैक्षिक यात्रा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, जिससे मेधावी विद्यार्थी यात्रा के अनुभव के साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके. 

संभाग से इतने बच्चो की संख्या निर्धारित

योजना के तहत शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों से शामिल होने वाले छात्रों की संख्या भी निर्धारित कर दी है जिसके अनुसार बीकानेर के 3 जिलों में 180, जोधपुर के 3 जिलों में 180, अजमेर के 4 जिलों में 240, जयपुर के 3 जिलों से 180, भरतपुर के 4 जिलों से 240, उदयपुर के 6 जिलों से 360, कोटा के 4 जिलों से 240, पाली के 3 जिलों से 180 छात्रों को योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. योजना में अकादमी उपलब्धि के आधार पर प्रदेश के 33 जिलों से 1320 विद्यार्थियों सहित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में 10 विद्यार्थी सहित कुल 1330 विद्यार्थियों का अकादमिक उपलब्धि का चयन किया जाएगा. 

नवंबर में होगा राज्यों का भ्रमण

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने बताया कि योजना के तहत चयन हुए छात्रो को नवंबर माह में अन्य राज्य में भ्रमण कराया जाएगा. इस दौरान विद्यार्थियों को राज्य से बाहर अन्य राज्यों के प्रसिद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, व प्राकृतिक धरोहरों की 10 दिवसीय यात्रा कराई जाएगी. शिक्षा विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना शुरू की है. प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है. इसमें विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा. प्रदेश के दो हजार विद्यार्थी 10 दिनों तक दूसरे राज्य का भ्रमण करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Kota News: चंबल नदी में लगातार बढ़ रही घड़ियालों की संख्या, केवल दो प्रतिशत बच्चे रहते हैं जिंदा, जानिए वजह

Rajasthan Student Politics: राजस्थान में छात्र राजनीति को लेकर प्रत्यशियों की लिस्ट जारी, आज से बनेंगे वोटर आईडी कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget