एक्सप्लोरर

Rajasthan Student Politics: राजस्थान में छात्र राजनीति को लेकर प्रत्यशियों की लिस्ट जारी, आज से बनेंगे वोटर आईडी कार्ड

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना काल के दो वर्ष बाद कॉलेजों में फिर से छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है. सभी कॉलेजो में अस्थाई मतदाता सूची जारी कर दी गई.

Bindi News: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना काल के दो वर्ष बाद कॉलेजों में फिर से छात्रसंघ चुनावों (Student Union Election) को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है. यहां कॉलेजो में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए चुनाव होंगे. सभी छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी की सूची जारी कर दी. अब चुनावी रंग प्रत्याशियों के नोमिनेशन के बाद जमेगा. प्रदेश के सभी कॉलेजो में अस्थाई मतदाता सूची जारी कर दी गई है.

20 अगस्त को आपत्तियां लेकर फाइनल मतदाता सूची जारी होगी. बूंदी जिले के 5 सरकारी कॉलेजों पीजी कॉलेज गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज, हिंडौली के गवर्नमेंट कॉलेज, नैनवां के मारवाड़ कॉलेज में अस्थाई मतदाता सूची जारी हुई. सभी कॉलेजों में 20 से 25 अगस्त तक वोटर आईडी कार्ड जारी होंगे जबकि 26 अगस्त को वोटिंग होगी और अगले दिन मतगणना की जाएगी.

कॉलेज में बनी चुनाव समितियों ने छात्र संगठनों से बैठक कर आचार संहिता का पालना करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

वोटर आईडी 20 से 25 अगस्त तक जारी होंगे

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएन सोनी ने बताया कि चुनाव में वही छात्र वोट डाल सकेंगे जो फीस जमा कर आइडी और मतदाता पहचान पत्र ले चुके होंगे. पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज में 20 से 25 अगस्त तक छात्रों को मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाएगा. पीजी कॉलेज में सुबह 10.30 से 3 बजे तक कक्षाओं के लिए अलग विंडो बनाई गई है. जहां 20 अगस्त को वोटर आईडी जारी किए जाएंगे.

कॉलेज प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं. छात्र संघ चुनाव में सभी उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना होगा. 

एनएसयूआई के लिए जीत रिपीट करना, एक चुनौती 

सबकी नजरें छात्र बूंदी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर है. इस पर राजनीतिक पार्टी कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों की नजर है. ग्रामीण छात्र संगठन, एबीवीपी, एनएसयूआई सक्रिय है. अगस्त 2019 में पीजी कॉलेज में 17 साल बाद एनएसयूआई का छात्रसंघ अध्यक्ष बना था फिर दो साल चुनाव नहीं हुए. ऐसे में एक बार फिर बूंदी के पीजी कॉलेज में त्रिकोणीय मुकाबला रहने वाला है. 

इन कॉलेजो में हैं इतने वोटर

जिले के कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया जारी है. बूंदी पीजी कॉलेज में 5 हजार 640, लॉ कॉलेज में फाइनल ईयर के 106 और सैकंड ईयर के 101 छात्र मतदाता हैं. इसी तरह बूंदी गर्ल्स कॉलेज में 1040 मतदाता हैं. वही हिंडौली कॉलेज में पहली बार चुनाव हो रहे हैं जिसमे 492 मतदाता हैं. वहीं राजकीय मारवाड़ा कॉलेज, नैनवां में 679 मतदाता हैं. 

यह है चुनाव कार्यक्रम

आज 20 अगस्त दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूचियो पर आपत्तियां दर्ज की जाएगी और शाम 5 बजे तक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा. इसके बाद 21 अगस्त को नामांकन भरे जाएंगे. 22 अगस्त को इनकी जांच और 23 अगस्त को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा. उसके बाद चुनावी बिगुल बज जाएगा. 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा और 27 अगस्त को सुबह मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी. 

Janmashtami 2022: भरतपुर में जन्माष्टमी की धूम, कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग ने किए दर्शन

Dalit Student Death Row: पुलिस ने भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण को नहीं जाने दिया जालौर, चार घंटे की वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget