एक्सप्लोरर

अब राजस्थान के मदरसों में भी पढ़ाया जाएगा 'ऑपरेशन सिंदूर', कर्नल सोफिया कुरैशी पर खास फोकस

Operation Sindoor: राजस्थान मदरसा बोर्ड 'ऑपरेशन सिंदूर' को पाठ्यक्रम में शामिल करेगा. कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी सैन्य अधिकारियों से प्रेरणा लेने के लिए यह कदम उठाया गया है.

Operation Sindoor in Rajasthan Madara Board: राजस्थान मदरसा बोर्ड ने तय किया है कि भारतीय सेना के शौर्य की गाथा अब बच्चों के सिलेबस में शामिल की जाएगी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है. राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार ने यह जानकारी दी है.

उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान मदरसा बोर्ड ने भी यह फैसला लिया है कि मदरसों के बच्चे 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में पढ़ेंगे. इस ऑपरेशन की ब्रीफिंग करने वालीं इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और इंडियन एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर खास फोकस रखा जाएगा, ताकि मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियां उनसे प्रेरणा ले सकें.

जल्द होगा औपचारिक ऐलान
चेयरमैन एमडी चोपदार ने बताया है कि बोर्ड के सदस्यों में इसे लेकर आपसी सहमति बन गई है. जल्द ही इस बारे में औपचारिक बैठक बुलाकर ऐलान भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में पढ़कर बच्चियां सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगी. बेटियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह भी जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा कर सकती हैं.

उत्तराखंड के मदरसों ने सबसे पहले लिया फैसला
राजस्थान से पहले उत्तराखंड के मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर को सिलेबस में शामिल करने का फैसला लिया गया था. नए सेशन से बच्चों के कोर्स में ऑपरेशन सिंदूर और इससे जुड़े सैन्य अधिकारियों के बारे में पढ़ाया जाएगा. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में करीब 450 मदरसें रजसिटर्ड हैं, जहां ऑपरेशन सिंदूर का चैप्टर पढ़ाने की तैयारी की जा रही है. 

बच्चों के कोर्स में यह चैप्टर शामिल करने के लिए शिक्षाविद और रिटायर्ड सैन्य कर्मी भी मदद करेंगे. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बच्चों को असेंबली के दौरान जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी को चीखें सुनाई नहीं दीं', बीकानेर सेप्टिक टैंक हादसे में 3 की मौत पर भड़की कांग्रेस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget