एक्सप्लोरर

Kota News: दवा की ओवरडोज से छात्र की तबीयत बिगड़ी, कोटा में रहकर NEET की कर रहा था तैयारी

Kota Student Take Overdose: कोटा में दवा के ओवरडोज से नीट की तैयारी कर रहे छात्र की तबीयत बिगड़ गई. छात्र के इलाज के लिए MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बुखार कम करने वाली दवा की 15 गोलियां खा लीं, जिसके कारण तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस उपाधीक्षक के. एस. राठौड़ के मुताबिक बिहार के खगड़िया जिले के गुलशन राजपूत (23) ने पुलिस को बताया कि वह बुखार से पीड़ित था और उसने 'गलती' से बुखार कम करने वाली दवा की अधिक मात्रा में गोलियां खा ली थीं.

डीएसपी ने कहा कि छात्र ने आत्महत्या का प्रयास करने या अवसाद में होने से इनकार किया है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. गुलशन के दोस्त सर्वेश ने दावा किया कि कोचिंग संस्थान में नियमित परीक्षाओं में बार-बार कम अंक आने के बाद वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था. सर्वेश भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है.

कुन्हाड़ी इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है
दवा की अधिक खुराक लेने के कारण तबीयत बिगड़ने पर गुलशन को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया. वह दो साल से अधिक समय से कुन्हाड़ी इलाके में रहकर एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा है. अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि गुलशन ने बुखार कम करने की दवा डोलो-625 की करीब 20 गोलियां खा लीं थीं और उसे मंगलवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के मुताबिक गुलशन की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

टेस्ट सीरीज में कम नंबर से था परेशान
छात्र का दोस्त अमर का कहना है गुलशन बीते 5 सालों से मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहा है. उसने बीते 2 साल कोटा में ही एक कोचिंग से पढ़ाई की थी. कोरोना के समय लॉकडाउन में वह अपने गांव चला गया था. इसके बाद दोबारा लौटा है. इस साल वह ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के जरिए नीट यूजी की तैयारी कर रहा है. साथ ही कोचिंग संस्थान में एडमिशन के लिए भी ट्राई कर रहा था. उसने बताया कि ऑनलाइन कोचिंग के जरिए टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से गुलशन परेशान था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget