एक्सप्लोरर

Rajasthan: पीयूष गोयल बोले- 'जयपुर कार्य योजना' पर सहमति बनने का है इंतजार, जी-20 समूह के सदस्य देशों की 24-25 अगस्त को है बैठक

G20 Meeting: पीयूष गोयल ने बैठक में शिरकत करने के लिए पहुंचे WTO की महानिदेशक के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की. यहां उन्होंने विकसित और अल्प-विकसित देशों के विकास के पैमानों पर ध्यान देने कहा.

G20 Meeting in Jaipur: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार (22 अगस्त) को कहा कि, 'जी-20 के सदस्यों को उद्योगों, एमएसएमई और वैश्विक व्यापार के प्रोत्साहन के लिए 'जयपुर कार्य योजना' पर सहमति बनने का इंतजार है.' जी-20 समूह के सदस्य देशों के व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की 24 से 25 अगस्त को जयपुर में बैठक होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए प्रतिनिधि यहां इकट्ठा होना शुरू हो चुके हैं.

पीयूष गोयल ने इस बैठक के बारे में मीडिया को बताया कि, 'संबंधित देशों के अधिकारी प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर आम सहमति बनाने और एक दस्तावेज तैयार करने की कोशिश में लगे रहे हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से सदस्य देशों के बीच असहमति होने की आशंकाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, 'जी20 के सदस्य इस वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए अधिकतम मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं.'

प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश- पीयूष गोयल
गोयल ने कहा, 'कुछ ऐसी वास्तविकताएं हैं जिन पर सहमति बनने की कोई संभावना नहीं है. इन्हें छोड़कर हम प्राथमिकता वाले बाकी सभी बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.' जी-20 के वित्त मंत्रियों की फरवरी में बेंगलुरु में हुई बैठक किसी संयुक्त वक्तव्य के बगैर ही खत्म हो गई थी. यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई का उल्लेख किए जाने के सवाल पर मतभेद पैदा होने से ऐसा हुआ था. इसी तरह जुलाई में गांधीनगर में हुई वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक भी किसी वक्तव्य के बगैर खत्म हो गई थी.

'MSME को कारोबार और व्यापार का विस्तार करने में मिलेगी मदद'

केंद्रीय मंत्री गोयल ने जयपुर बैठक में एक कार्य योजना पर सहमति बनने की उम्मीद जताते हुए कहा, 'हम सदस्य देशों के बीच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनाने में सफल रहे हैं. जयपुर कार्य योजना से उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और वैश्विक व्यापार में सुधार होगा. इससे एमएसएमई को अपने कारोबार और व्यापार का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी.' उन्होंने कहा, 'हमें भरोसा है कि अगले दो दिनों में हम एक ऐसे एजेंडा के साथ सामने आ पाएंगे जिसे अमल में लाया जा सके. इससे दुनिया को किसी भी भावी झटकों का सामना करने में मदद मिलेगी.'

डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक के साथ पीयूष गोयल ने की बैठक

पीयूष गोयल ने इस बैठक में शिरकत करने के लिए पहुंचे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो आइवेला के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी की. इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूटीओ में सुधार की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि, विकसित और अल्प-विकसित देशों के लिए विकास के पैमानों पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: कुख्यात अपराधियों के गढ़ लोहावट में BJP-कांग्रेस के टिकटों के लिए मची होड़, जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget