एक्सप्लोरर

Kota: सुसाइड की घटना के बीच कलेक्टर का छात्रों को मार्मिक खत, कहा- 'जाने से पहले ये तो सोचा होता...'

Kota News: जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने विद्यार्थियों के एकाकी जीवन एवं तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थियों के नाम पत्र लिखकर सभी कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचायां है.

Kota District Collector Write a Letter To Student: कोटा जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने विद्यार्थियों के एकाकी जीवन एवं तनाव को कम करने के लिए विद्यार्थियों के नाम पत्र लिखकर सभी कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचायां है. जिला कलक्टर ने देशभर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन को अभिभावक के रूप में मानने का संदेश देते हुए सपने साकार करने का आह्वान किया है. 

जिला कलेक्टर ने लिखा कि आज जैसे ही मुझे सूचना मिली कि एक और छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मन व्यथित हो गया आंखें नम हो गई, मैं चिंतित हूं कि ऐसा क्या हुआ? एक होनहार बच्चे को हमेशा के लिए खो दिया. तुम तो चले गए पर जाने से पहले यह तो सोचते कि तुम्हारे माता-पिता पर क्या गुजरेगी, जो तुम्हारे सपनों को पूरा करने के लिए अपना सर्वस्व तुम पर न्योछावर करना चाहते थे. जब तुम अपने सपने को पूरा करने के लिए पहली बार मेरे शहर में आए तो मेरे परिवार के सदस्य बन गए. 

मेरे शहर में आने वाले हर बच्चे का ख्याल रखूं और उन्हें एक खुशनुमा माहौल दूं यह प्रयास हर समय करता रहता हूं. आपके बीच कई बार सुखद वक्त मैंने बिताया है अपनी मंजिल को पाने के लिए तुम भी तो बहुत मेहनत करते हो पर एक रास्ता बंद होने पर कई और रास्ते तुम्हारा इंतजार कर रहे है. कभी-कभी तुम्हे लगता है कि इतनी मेहनत के बावजूद तुम वह हासिल नहीं कर पा रहे हो जो तुम्हे मिलना चाहिए, पर यह भी तो सही है असफलता सफलता की पहली सीढ़ी होती है. 

असफलता आपके व्यक्तित्व का पैरामीटर नहीं 
जिला कलक्टर ने अपने पत्र में आगे लिखा कि एक टेस्ट की रैंकिंग क्या गिरी तुमने अपने आप को टूटा हुआ मान लिया हमेशा तनावग्रस्त रहने लगे. हॉस्टल की चारदीवारी में अपने आप को कैद कर लिया और बस यही सोचते रहे कि अब कुछ नहीं हो सकता. कोई भी असफलता आपके व्यक्तित्व का पैरामीटर नहीं है. एक बार बाहर आकर तो देखो क्या नहीं है मेरे शहर में दुनिया का खूबसूरत रिवर फ्रंट, चम्बल की उठती हुई लहरें सुन्दरतम बाग-बगीचे, हर चौराहा जो आपके स्वागत को आतुर है. 

कभी-कभी तो मैं खुद तुम्हारे चेहरे पर हंसी देखने के लिए संगीत में मस्त हो जाता हूं. बाहर की आबोहवा, दोस्तों से मिलना और दिन के कुछ घंटे, कुछ मस्ती और फन में भी गुजरने चाहिए. इस शहर में तुम अकेले नहीं हो. मैं हूं ना, हर छात्र-छात्रा के लिए मेरा घर-मेरा ऑफिस हमेशा खुला है. संकोच मत रखना. तनाव को साझा करना सीखों आपके मन में किसी भी प्रकार का डर या तनाव है तो मुझसे साझा करें.

दुनिया में आपको कोई नहीं हरा सकता 
आपके मानसिक स्ट्रेस को दूर करने के लिए मैंने संडे को फन-डे बनाने का फैसला लिया. उस दिन सिर्फ तुम्हारे साथ संगीत की सुरमई शाम होगी, दोस्तों से मिलने का मौका होगा, न कोई टेस्ट का झंझट बस मस्ती और मस्ती. योगा भी तो कर सकते हो ताकि अपने आप को तरोताजा महसूस कर सको. कोचिंग संस्थान, हॉस्टल कई सामाजिक संस्थाएं तथा मेरी पूरी टीम हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कुराहट के लिए प्रयासरत है. आपकी कोई भी समस्या हो चाहे फीस रिफंड से संबंधित, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी हो मुझे बेहिचक स्टूडेंट हेल्पलाइन कोटा पर लिखकर भेज दें. उसके बाद समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी मेरी और मेरी टीम की है.

मन में कभी भटकाव का विचार आये तो इनको शेयर करे
आपके पास बहुत सारी संभावनाएं हैं और आप अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. लेकिन पहले आपको अपनी मदद करनी होगी. आपको अपना आत्मविश्वास वापस पाना होगा और यह विश्वास करना होगा कि आपके जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है. दबाव व तनाव से अपने आप को दूर रखें और जिन सपनों को लेकर आप इस शहर में आये है, उन्हें शिद्दत से पूरा करने की कोशिश करें. मन में कभी भटकाव का विचार आये तो अपने गुरु माता-पिता व मुझसे जरूर शेयर करे.

जब तुम अपनी मंजिल को पाकर इस शहर से जाओगे तो मुझे जरूर याद करना तुम्हारा हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है. मेरे प्यारे बच्चों आप मजबूत है आपके पास जीवन जीने के लिए बहुत कुछ है. आपमें हर कमजोरी, हर समस्या को दूर कर आगे बढ़ने का हौसला है. यकीन मानिए जब तक आप खुद हार नहीं मानते तब तक दुनिया में आपको कोई नहीं हरा सकता.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मेवाड़ के वे उपचुनाव जो सुर्खियों में रहे, बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के दोषी आसाराम को जेल या बेल? राजसाथान हाई कोर्ट ने सुना दिया फैसला, सजा रहेगी बरकरार
रेप के दोषी आसाराम को जेल या बेल? राजसाथान हाई कोर्ट ने सुना दिया फैसला
Weather Live Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Dungarpur News: 'चालान नहीं, लोगों की जान बचाना मकसद', डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान
'चालान नहीं, लोगों की जान बचाना मकसद', डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान
'मुझसे फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी', अनु मीणा मौत मामले में फरार पति ने जारी किया वीडियो
'मुझसे फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी', अनु मीणा मौत मामले में फरार पति ने जारी किया वीडियो

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
RCB Vs GT Qualifier 1 IPL 2026:
"आक्रामक सोच से मिली सफलता", फाइनल में पहुंचने पर बोले कप्तान रजत पाटीदार
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Embed widget