एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: जानें क्यों कांग्रेस नेता कर रहे हैं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ, सीएम गहलोत भी कह चुके हैं ये बात 

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जानें इसके मायने क्या हैं.

Rajasthan BJP And Congress Politics: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं लेकिन सियासत (Politics) अभी से शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी में चल रही खींचतान अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी है. 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा (Vasundhara Raje) राजे का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही है. जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाते हुए आलाकमान को संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि, चुनाव (Election) पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाए. 

कम नहीं हैं समर्थक 
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खिलाफत तो चल रही है लेकिन समर्थक भी कम नहीं हैं. अब तो हाल ये है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा भी वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस नेताओं के बदलते रंग और वसुंधरा राजे की तारीफ रणनीति का हिस्सा है ताकि राजस्थान में भाजपा के भीतर चल रही खींचतान की खाई और गहरी हो जाए. 

सीएम गहलोत करते रहे हैं राजे की तारीफ 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की थी. ध्यान देने वाली बात है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों बजट भाषण के दौरान वसुंधरा राजे की प्रशंसा की है. सदन में रीट पेपर लीक मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक लगातार हंगामा कर रहे थे, जब मामला शांत हुआ तो इसका भी श्रेय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ही दिया. बातों ही बातों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि जब लीडर बैठा हो तो सब शांत रहते हैं, इसी को लीडरशिप कहा जाता है. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने की तारीफ 
कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अलवर दौरे के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि, राजस्थान भाजपा में वसुंधरा राजे को ही नेता मानते हैं, राजस्थान भाजपा में यदि कोई नेता है तो वो केवल वसुंधरा राजे ही हैं. राजस्थान भाजपा में वसुंधरा राजे से बड़ा नेता कोई नहीं है, भाजपा का दूसरा नेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता. डोटासरा के ये बयान तब आया जब भाजपा में सीएम के फेस को लेकर खींचतान चल रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर, बोली- ये मेरे अकेले के लिए नहीं, ऊपर तक देना पड़ता है नहीं तो...

Rajasthan Politics: सीएम पद को लेकर BJP में खींचतान! ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- 'अब मुख्यमंत्री बनने का मोह छोड़ें वसुंधरा'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget