एक्सप्लोरर

Rajasthan: जानें- कब- कब लगे सीएम गहलोत के सामने मोदी- मोदी के नारे, कैसा रहा मुख्यमंत्री का रिएक्शन?

प्रधानमंत्री मोदी 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने उदयपुर के नाथद्वार पहुंचे. इस दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पीएम के साथ मंच साझा किया.

Modi- Modi Slogan in Udaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कर्नाटक विधानसभा चुनावों के प्रचार- प्रसार समाप्त होने के बाद, मिशन राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत उदयपुर पहुंचे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को पीएम मोदी राजस्थान और मध्य प्रदेश को एक साथ साधने के लिए 5500 करोड़ की सौगात लेकर उदयपुर के नाथद्वारा पहुंचे. जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम गहलोत दोनों एक ही मंच पर नजर आए. जहां सीएम अशोक गहलोत के भाषण देते समय लोगों ने जमकर मोदी- मोदी के नारे लगाए. आइए जानते हैं कब-कब सीएम गहलोत के सामने पीएम मोदी के नाम के नारे लगे हैं. हालांकि ऐसे मौकों पर सीएम कोई खास रिएक्शन नहीं देते हैं.

पंडाल से मोदी- मोदी का नारा लगते प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से ही लोगों को शांत रहने की अपील की, लेकिन फिर भी दर्शक मोदी- मोदी के नारे लगाते रहे. ऐसा नहीं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने मोदी- मोदी की नारेबाजी पहली बार हुई है. सीएम गहलोत को इससे पहले भी कई बार मोदी- मोदी के नारों का सामना करना पड़ा है. पोकरण के बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन के दौरान और जयपुर में सीएम गहलोत आईपीएल मैच देखने पहुंचे उस दौरान भी स्टेडियम में मोदी मोदी नारों से सामना करना पड़ा था.

पीएम मोदी शांत रहने का करते रहे इशारा

मंच पर मौजूद सीएम गहलोत जैसे ही अपना संबोधन करने के लिए माइक पर पहुंचे, उसी समय पंडाल में मौजूद दर्शकों ने मोदी- मोदी का नारा लगाना शुरु कर दिया. मोदी- मोदी के नारों की गूंज के बीच सीएम गहलोत बगैर असहज हुए अपनी बात कहते रहे. नारों के बीच खुद प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़कर लोगों को चुप रहने का इशारा किया तब जाकर नारेबाजी शांत हुई. 

मंच से सीएम अशोक गहलोत को संबोधन के लिए माइक पर आमंत्रित किया गया, सीएम अशोक गहलोत के कुर्सी से उठते ही पीएम मोदी के समर्थन में पंडाल में नारेबाजी शुरू हो गई. पंडाल में मौजूद लोगों ने जमकर नारे लगाए, जिससे मोदी- मोदी से माहौल गूंजने लगा. इस दौरान पीएम मोदी लगातार लोगों को मंच से शांत रहने की अपील करते दिखे फिर भी मोदी मोदी के नारे नहीं रुके.

नारों के बीच सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात

नारों के बीच में सीएम गहलोत ने संबोधन में बोले, मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं, मुझे खुशी है कि पीएम मोदी आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को देश की जनता को समर्पित करेंगे. सीएम गहलोत ने आगे कहा कि पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं. लेकिन हमारा राजस्थान आगे बढ़ गया है. गहलोत के भाषण के दौरान एक बार फिर मोदी मोदी के नारे लगने लगे लेकिन सीएम गहलोत रुके नहीं और अपनी बात करते रहे.

4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे, हेलीपैड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राजनीति के धुरंधर दोनों ही नेता एक दूसरे का हाथ थामकर मुस्कुराते नजर आए. पीएम मोदी ने नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 55 सौ करोड़ रुपए से अधिक लागत की 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

ये भी पढ़ें: Watch: सीएम गहलोत भाषण देने के लिए उठे तो लगे मोदी- मोदी के नारे, फिर PM कुर्सी से उठे और...

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
Jaipur News: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
जयपुर: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
Ajmer News: ड्रग्स में फंसा प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बैंकॉक भिजवाया
Ajmer News: ड्रग्स में फंसा प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बैंकॉक भिजवाया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget