एक्सप्लोरर

Karauli News: करौली में दो पक्षों में झगड़ा, डर से शहर का बाजार हुआ बंद, पुलिस ने तीन लोगों को किया राउंडअप

Rajasthan Crime News: राजस्थान के करौली में दो पक्षों में झगड़ा हो गया. इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोला. वहीं पुलिस ने तीन लोगों को राउंडअप किया.

Rajasthan Karauli News: राजस्थान के करौली मे गुरुवार को उस समय शहर मे हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में आपस मे झगड़ा हो गया. इस झगड़े मे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है. वहीं झगडे की सूचना शहर मे फैलते ही शहर मे दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे और शहर में भगदड़ मचने लगी. 

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने मोर्चा संभालते हुए शहर के दौरे पर निकले और स्थिति को काबू में लिया. बता दें कि करौली शहर के भूडारा बाजार में गुरुवार को साईड को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, इस झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया. जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये, झगड़े की सूचना मिलते ही करौली शहर में अफरा-तफरी का माहौल मच गया और दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे. इसके साथ ही स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई.

घायलों से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात

पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने शहर का दौरा कर आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अपनी दुकानों को वापस खोलने की अपील की. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मिले और डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखते हुए अपनी दुकानों को खोलने की अपील की.

Bundi News: बूंदी के हिंडोली कृषि मंडी की बदलेगी तस्वीर, मॉर्डन टॉयलेट सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

तीन लोगों को पुलिस ने किया राउंडअप

जिला कलेक्टर ने बताया कि झगड़े करने वाले 3 लोगों को राउंडअप कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक करौली नारायण टोगस ने बताया कि कस्बा करौली में दो पक्षो के बच्चो में आपसी कहासुनी व मारपीट होने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन व्यक्तियों को डिटेन किया गया है. आमजन से अपील है कि झूठी व भ्रामक खबरों तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, कस्बे में पूर्णतः शांति है.

Kota News: कोटा में बिजली के पोल पर केबल में लगी आग, एक के बाद एक धमाके से सहमे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget