एक्सप्लोरर

राजस्थान: जालौर में मिट्टी में दबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत, तालाब के किनारे खेलते समय हुआ हादसा

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के आकोली गांव में तालाब की मिट्टी ढहने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। खेलते समय हुआ हादसा पूरे गांव में शोक की लहर ले आया.

Rajasthan Kids Died: राजस्थान के जालौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बागरा थाना क्षेत्र के आकोली गांव में आज रविवार (6 अप्रैल) को तालाब के पास खेलते समय मिट्टी ढह जाने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब गांव के 3 बच्चे तालाब के किनारे शौच के लिए गए थे और वहीं पास में खेल भी रहे थे. खेलते-खेलते अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया और दो बच्चे उसमें दब गए. घटना इतनी तेजी से घटी कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला

तीसरा बच्चे ने बताई हादसे की बात
तीसरे बच्चे ने ये देखा तो फौरन वहां से भाग कर यह बात गांव में जाकर परिजनों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल गर्ग पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से JCB मशीन की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

मृत बच्चों की पहचान अनिल (पुत्र भंवराम, उम्र 11 वर्ष) और श्रवण (पुत्र रमेश, उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों बच्चे भील समुदाय से थे और आकोली गांव के ही निवासी थे. पुलिस ने दोनों शवों को सियाणा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा.

इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में भी गहरा शोक है. डिप्टी एसपी गौतम जैन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और प्रशासन को ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे. तालाबों के पास बच्चों की आवाजाही को लेकर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग जैसी सावधानियों पर विचार जरूरी है.

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करता है, जो की मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रही है.

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget