एक्सप्लोरर

Rajasthan High Court: योग गुरु बाबा रामदेव की गिरफ्तारी पर लगी रोक, इस मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत

Relief To Baba Ramdev: मामले में एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद शिकायतकर्ता पठाई खान ने बयान दिया था कि मुझे पता ही नहीं कि मेरे नाम से बाबा रामदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर झूठी है.

Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट जस्टिस मनोज गर्ग (Magoj Garg) की बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव को जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने राहत दी. हाईकोर्ट ने फिलहाल बाबा रामदेव के विरुद्ध बाड़मेर जिले के चौहटन में दर्ज एफआईआर के मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

क्या कहा गया है आदेश में

हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया है कि एफआईआर संख्या 0030/2023 पुलिस स्टेशन चौहटन के संबंध में बाबा रामदेव को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. न्यायालय ने उन्हें 20 मई को या उससे पहले पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश भी दिया है. इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट में योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से पैरवी कर रहे सीनियर अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने न्यायालय में पक्ष रखा. इधर, सरकार की ओर से सरकारी वकील मूल सिंह भाटी ने पक्ष रखा. दोनों ही पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने जिले के चौहटन में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले की योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए आदेश जारी किया. 

जानिए क्या कहा था योग गुरु ने?

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव बाड़मेर जिले में एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे. योग गुरु ने मंच से संबोधित करते समय कहा था कि मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं. लेकिन, कोई इस दुनिया को इस्लाम में तो कोई इसाई में बदलना चाहता है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बदलकर करोगे क्या? बाबा रामदेव ने कहा था कि मुसलमानों के लिए इस्लाम का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ो, फिर चाहे कुछ भी करो, चाहे आतंकवादी बनो या हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, कुछ भी करो. इसके बाद बाड़मेर के चौहटन निवासी पठाई खान ने योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि बाबा रामदेव ने इस्लाम धर्म और उसके अनुयायियों और उसके प्रति आस्था रखने वालों के खिलाफ जानबूझकर ऐसा बयान दिया है, जिससे इस्लाम के प्रति अन्य धर्मों में शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना उत्पन्न होती है.

शिकायतकर्ता ने एफआईआर पर ही उठाए थे सवाल

जानकारी हो कि इस मामले में बाड़मेर के चौहटन पुलिस थाने में एफआईआरदर्ज की गई. इसके दो दिन बाद पठाई खान ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया था कि मुझे पता ही नहीं कि मेरे नाम से योग गुरु बाबा रामदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. वह एफआईआर झूठी है. उसने कहा था कि मैंने ऐसी किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है. उन्होंने क्षेत्र के ही एक अधिवक्ता के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने मुझे मेरी जमीन के मुकदमे में मिलने बुलाया था. मेरे साइन कुछ पेपर पर करवाए और उनके आधार पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. मैं इसके विरुद्ध पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करा रहा हूं. यह वीडियो भी उस दौरान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget