एक्सप्लोरर

Jaipur: जलभराव और सड़कों के गड्ढों पर HC ने जताई चिंता, कहा- 'वर्ल्ड क्लास सिटी की...'

Jaipur News: जयपुर में मानसून के दौरान जलभराव और सड़कों पर गड्ढों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने सुओ मोटो संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि टूटी सड़कें वर्ल्ड क्लास सिटी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर पिंक सिटी में मानसून में हो रहे जल भराव और सड़कों पर हुए गड्ढे पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सुओ मोटो लिया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि टूटी हुई सड़कें वर्ल्ड क्लास के शहर की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही हैं. हाईकोर्ट ने जिम्मेदार लोगों से पूछा कि इस शहर का गौरव बना रहेगा या फिर यह डूबते शहर में तब्दील हो जाएगा.
 
इस मामले में जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर की सिंगल बेंच ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सुओ मोटो लिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि- अब समय आ गया है कि अब इस पर विचार किया जाए कि क्या जयपुर अपनी सुंदरता और विरासत के लिए जाना जाने वाला गौरवशाली गुलाबी शहर बना रहेगा या फ़िर बुनियादी संरचना की समस्याओं के चलते एक डूबते हुए शहर में बदल जाएगा.

चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी

इस पूरे मामले में अदालत ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी समेत कई विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि मानसून के सीजन में जगह-जगह हो रहे जल भराव और सड़कों पर गड्ढे से जयपुर की वर्ल्डवाइड इमेज पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से रोजमर्रा के जीवन और पर्यावरण के साथ-साथ लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

साफ तौर पर लापरवाही हुई -कोर्ट 

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा है कि जनता के पैसे से सड़कों के खराब होने में साफ तौर पर लापरवाही बरती गई है. अदालत ने अफसरो की लिस्ट देने को कहा है सड़क की क्वालिटी और इसमें इस्तेमाल होने वाली घटिया सामग्री को चेक किए बिना ठेकेदारों के बिल को पास कर दिया है. अदालत ने कई विभागों के अफसरो से सड़कों की सेहत सुधारने का प्लान पेश करने को कहा है.

अदालत ने यह भी बताने को कहा है कि जल भराव की समस्या को खत्म करने और सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. हाईकोर्ट द्वारा मामले का सुओ मोटो लिए जाने के बाद सरकारी अमले में हड़कंप मचा हुआ है.
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget