एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 'सचिन पायलट से मतभेद खत्म, पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं'

Ashok Gehlot on Sachin Pilot: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि हमारे हिसाब से कोई मतभेद या दूरियां नहीं हैं.

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट से दूरियों के सवाल पर कहा कि कोई दूरियां नहीं हैं. सारी दूरियां खत्म हो चुकी हैं. गुरुवार (31 जुलाई) को बीकानेर में मीडिया से सवालों के जवाब में उन्होंने ये बात कही. गहलोत ने कहा कि हमारे हिसाब से कोई दूरियां या कोई मतभेद नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. 

पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं- अशोक गहलोत

पूर्व सीएम ने कहा, "पुरानी घटनाक्रम को अगर याद रखूं तो दूसरा काम हम लोग कैसे करेंगे. हमें आते भी तो काम करना है. पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं. सबको मिलकर आगे बढ़ना पड़ता है. मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि पुरानी बातें भूल जाओ. कांग्रेस मजबूत होगी तो ही देश को बचा पाएंगे. " 

फोटो-वोटो के चक्कर में मैं नहीं पड़ता- गहलोत

बहुत दिनों से आप बीकानेर में हैं, इतने सारे पोस्टर शहर में लगे हैं, अशोक गहलोत के अलावा कहीं भी सचिन पायलट की कोई फोटो तक नहीं लगी है तो क्या माना जाए? इस सवाल पर गहलोत ने कहा, "ये छोटी बातें मत करो. कई जगह मेरे फोटो नहीं लगते हैं. कार्यकर्ता किसी का फोटो लगा दे, किसी का नहीं लगाए तो ये फोटो-वोटो के चक्कर में मैं नहीं पड़ता हूं."

राजस्थान भर में घूमेंगे- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि हम बीकानेर संभाग में आते रहेंगे. राजस्थान भर में घूमेंगे. जनता को समझाएंगे कि आपकी और आपके बच्चों की जिंदगी कहां पर है, मेरे हिसाब से आपकी जिंदगी संविधान को बचाने के ऊपर है. उनका भविष्य लोकतंत्र को बचाने में है जो अभी खतरे में है. 

अमित शाह पर किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान इन्हें लंबी उम्र दे, इनके रहते हुए कांग्रेस सत्ता में आएगी. अशोक गहलोत ने कहा, "एक बार भैरोंसिंह शेखावत ने कहा दिया कि मैं जीते जी कांग्रेस सत्ता में नहीं आने दूंगा. संयोग से आठ महीने बाद मैं खुद ही मुख्यमंत्री बन गया. ये बात मैंने भैरोंसिंह जी को हाउस में सुनाई थी."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget