एक्सप्लोरर

राजस्थान में चिकित्सा विभाग का 'ऑपरेशन ब्लैक थंडर', जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों पर एक्शन

Rajasthan Health Department : राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने इसके लिए संभाग स्तर पर सभी संयुक्त निदेशक, जोन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Rajasthan Health Department: राजस्थान का चिकित्सा विभाग अब अलर्ट मो पर है. भजनलाल शर्मा की सरकार ने अनाधिकृत निजी अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए ये निर्णय लिया है, जिसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में अनाधिकृत रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ऑपरेशन 'ब्लैक थंडर' चलाएगा. 

इसके लिए संभाग स्तर पर समस्त संयुक्त निदेशक, जोन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. जिला स्तर पर इस ऑपरेशन के लिए कमेटी भी गठित की जाएगी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि विभाग को प्रदेश में ऐसे अनाधिकृत निजी अस्पताल संचालित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. 

शिकायतें मिली थीं कि चिकित्सक नहीं हैं और मनमाने ढंग से इनका संचालन कर आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. चिकित्सा विभाग ऐसे अस्पतालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाएगा. इसके लिए प्रदेशभर में ऑपरेशन ब्लैक थंडर चलाया जाएगा.

कुछ ऐसी है तैयारी 
इस ऑपरेशन के लिए संभाग स्तर पर समस्त संयुक्त निदेशक जोन को नोडल अधिकारी बनाया गया है. विभाग का कहना है कि अनाधिकृत रूप से संचालित ऐसे अस्पतालों के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है. इस कमेटी में संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला औषधि अधिकारी शामिल होंगे. 

वहीं, जनस्वास्थ्य के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि यह कमेटी संबंधित जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित निजी अस्पतालों का निरीक्षण करेगी. अगर कोई अस्पताल बिना एलोपैथिक चिकित्सक के चलते पाया जाता है या वहां अन्य नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो आईपीसी एवं आईएमए की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. 

कमेटी हर माह इस संबंध में संबंधित संयुक्त निदेशक को रिपोर्ट भेजेगी. संयुक्त निदेशक जोन हर माह की 5 तारीख तक यह सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय को भिजवाएंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election: गोविंद डोटासरा पर जयंत चौधरी का निशाना? कहा- 'राजनीति कार्यक्रमों में नाचना...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
Watch: जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget