एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Election: गोविंद डोटासरा पर जयंत चौधरी का निशाना? कहा- 'राजनीति कार्यक्रमों में नाचना...'

Rajasthan Lok Sabha Election: चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जमकर खुशी मनाई, इसको लेकर जयंत चौधरी ने निशाना साधा है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सभी पॉलिटिकल पार्टी जमकर प्रचार कर रही हैं. नेता अलग-अलग अंदाज में जनता के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. इस बीच राजस्थान के निंबाहेड़ा से एक वीडियो सामने आया है. जहां, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नाचते हुए नजर आए. इसको लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी ने तंज कसा है.

जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर कहा, "मैं उत्सव का माहौल बनाने और युवाओं को शामिल करने जरूरत को समझ सकता हूं, लेकिन राजस्थान में राजनीतिक कार्यक्रमों पर डांस अब थोड़ा नाटकीय और हास्यास्पद लग रहा है."

दरअसल, सोमवार को पीसीसी चीफ चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे. डोटासरा यहां कुछ देरी से पहुंचे, लेकिन आते ही उन्होंने मंच पर वहां के स्थानीय गाने पर जमकर डांस किया.

उनके साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी डांस किया. इन दोनों नेताओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नेताओं समेत यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि कांग्रेस ने उदयपुर संभाग की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से उदयलाल आंजना को उम्मीदवार बनाया है. यहां उनके सामने राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी चुनावी मैदान में हैं.

चित्तौड़गढ़ समेत राजस्थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इससे पहले राजस्थान की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान किया गया. लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो में टला बड़ा हादसा, धमाके के साथ फटा रेडिएटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget