एक्सप्लोरर

Rajasthan: बिहार की तरह गहलोत सरकार भी करवाएगी जातिगत जनगणना, कोर‌ कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद CM अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना करवाएगी.

Rajasthan Election 2023: बिहार की तरह राजस्थान सरकार भी जातिगत जनगणना करवाएगी. कोर‌ कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है. कोर कमेटी की बैठक में सचिन पायलट भी मौजूद थे.

सीएम गहलोत ने कोर कमेटी की बैठक के बाद कहा कि बहुत अच्छी मीटिंग चली. हमने विस्तार से चर्चा की. मुख्य फैसला बहुत महत्वपूर्ण किया है. रायपुर महा अधिवेशन में जो प्रस्ताव पास हुआ था उसके आधार पर राजस्थान सरकार भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना करवाएगी. राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि जनसंख्या के आधार पर भागीदारी होनी चाहिए, इस कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाएंगे.

सीएम गहलोत ने कहा-जातिगत जनगणना का सरकार ने फैसला कर लिया है.बिहार के पैटर्न पर जातिगत जनगणना होगी, जनगणना शुरू करेंगे.पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा-'हमारा कैंपेन हर बूथ वार चलेगा, हमारा नारा होगा, काम किए दिल से, कांग्रेस फिर से'.

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जल्द ही राजस्थान में होगी कांग्रेस की 6 बड़ी जनसभाएं.कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल होंगी.

बता दें कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी फिर सरकार बनती है तब राज्य में बिहार की तरह जाति आधारित जनगणना कराएगी. कांकेर जिले के गोविंदपुर में शुक्रवार को 'नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन' को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने जनता से सरकार बनने पर गरीबों के लिए 10 लाख मकान बनाने का भी वादा किया.

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अमीर लोगों के लिए है और उसे गरीबों एवं मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है. प्रियंका गांधी ने कहा, 'अगर कांग्रेस पार्टी फिर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आती है, तो बिहार में किए गए जातिगत सर्वेक्षण की तर्ज पर इस राज्य में भी जातिगत जनगणना कराई जाएगी.      

 ये भी पढ़ें: Rajasthan: सर्दियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? जानें उदयपुर की इन खास जगहों के बारें में, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget