एक्सप्लोरर

Rajasthan में हुआ दर्दनाक हादसा, डूबने से एक बच्चे समेत 4 की मौत, परिवार में पसरा मातम 

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर और जयपुर में हुए हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. सभी की मौत डूबने से हुई है. 

Rajasthan Four Died Due to Drowning: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) और जयपुर (Jaipur) जिलों में 2 अलग अलग हादसों में पानी में डूबने से 2 महिलाओं और उनके 2 बेटों की रविवार को मौत (Death) हो गई. चौहटन थाने के प्रभारी भूटाराम बिश्नोई (Bhutaram Bishnoi) ने बताया कि केरनाड़ा गांव स्थित एक घर में बने पानी के टांके में रविवार सुबह 3 वर्षीय कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) गिर गया जिसे बचाने के लिए उसकी मां चतरू प्रतापत (25) टांके में कूद गई जिससे मां-बेटे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल (Hospital) भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. थार रेगिस्तान (राजस्थान) में बारिश (Rain) के पानी को इकठ्ठा करने के लिए पारम्परिक तकनीक से एक बड़ा गड्ढा बनाया जाता है, इसे टांका कहा जाता है.

कुएं में गिरी महिला 
इसके अलावा राजधानी जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र के शक्कर खावदां गांव में एक महिला खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय उसमें गिर गई. महिला की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा उसका बेटा उसे बचाने के लिए कुएं में कूदा लेकिन दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. थाना अधिकारी यशवंत सिंह (Yashwant Singh) ने बताया कि मृतकों की पहचान सोना देवी (50) और उसके बेटे गिर्राज (25) के तौर पर हुई है.

पुलिस कर रही है जांच 
थाना अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Dubai में खुली डूंगरपुर के इस आदिवासी की किस्मत, जानें कैसे रातों रात बन गया करोड़पति 

Rajasthan के इस शख्स को है मूछों से प्यार, 35 सालों से नहीं लगाई कैंची, संवारने में लग जाते हैं 3 से 4 घंटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget