एक्सप्लोरर

Dubai में खुली डूंगरपुर के इस आदिवासी की किस्मत, जानें कैसे रातों रात बन गया करोड़पति 

Rajasthan News: रामा मीणा ने बताया कि जब वो सो रहा था तब उसे कंपनी का फोन आया और बताया कि एक करोड़ दिरहम की लॉटरी लगी है. ये भारतीय मुद्रा में करीब 20 करोड़ रुपए के बराबर होती है. 

Rajasthan Rama Meena Became Crorepati: कहते हैं कि, ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. ये बात बिलकुल सटीक साबित हुई है राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के रहने वाले रामा मीणा (Rama Meena) के साथ. डूंगरपुर जिले के एक आदिवासी परिवार का बेटा और पेशे से दुबई में रसोइया रामा मीणा रातों रात करोड़पति बन गया है. दुबई (Dubai) में रामा मीणा की 20 करोड़ की लॉटरी लगी है. रामा की अचानक किस्मत चमकने से उनके पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. दरअसल, डूंगरपुर जिले के साबला उपखंड में ग्राम पंचायत निरहुआ के सालम गढ़ निवासी आदिवासी परिवार में जन्मे रामा मीणा ने 30 साल तक मुंबई में चाय की दुकान पर काम किया. 4 साल पहले रामा ज्यादा पैसे कमाने के लिए दुबई गया जहां उसे रसोइया का काम मिल गया. 

जब फोन आया तब सो रहा था 
पिछले दिनों अपनी किस्मत को आजमाने के लिए रामा ने एक कंपनी का लॉटरी टिकट खरीदा था. रामा ने बताया कि जब वो सो रहा था तब उसी कंपनी का फोन आया और बताया कि उसे एक करोड़ दिरहम दुबई की मुद्रा की लॉटरी लगी है जो भारतीय मुद्रा के करीब 20 करोड़ रुपए के बराबर होती है. खबर सुनकर रामा के होश उड़ गए और उसने ये जानकारी अपने दोस्तों और परिवार को दी. इसके बाद कंपनी की तरफ से एक समारोह आयोजित किया गया और रामा को एक करोड़ दिरहम का चेक सौंपा गया. 

पहले तो यकीन ही नहीं हुआ
रामा ने बताया कि अब वो जल्द डूंगरपुर लौट आएंगे और सबसे पहले परिवार का बकाया कर्ज उतारेंगे. रामा ने बताया कि गरीबी के कारण संघर्ष कर रहे परिवार को अच्छा जीवन देने का प्रयास करेंगे. 47 वर्षीय रामा मीणा के परिवार में माता-पिता और पत्नी के साथ चार बेटियां और एक बेटा है. रामा का कहना है कि लॉटरी लगी तो काफी देर तक यकीन नहीं हुआ, फिर लॉटरी का रिजल्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेरा नाम कंपनी की विनर लिस्ट में फ्लैश हो रहा था. मुझे ऐसा लग रहा था कि मानो सब झूठ है लेकिन जब मेरे नाम की घोषणा हुई तब विश्वास हुआ. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan के इस शख्स को है मूछों से प्यार, 35 सालों से नहीं लगाई कैंची, संवारने में लग जाते हैं 3 से 4 घंटे

Udaipur: चाय में जहर मिलाकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या, अब जिंदगी भर भुगतनी होगी ये सजा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget