एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी मिलेगी नि:शुल्क साइकिल, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Cycle Yojana: प्रदेश भर में करीब 5800 छात्राओं को प्रथम पेज में निशुल्क साइकिल वितरित की जाएगी. छात्राओं को शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन करना होगा.

Rajasthan Cycle Yojana: राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है. अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाली छात्राओं को भी निशुल्क साइकिल मिलेगी. पहले कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल मिलती थी. सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. यह पहला अवसर होगा जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी. साइकिल मिलने से छात्राओं को घर से स्कूल आने जाने में राहत मिलेगी, साथ ही परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

5800 छात्राएं होंगी लाभान्वित
योजना के तहत राजस्थान भर में करीब 5800 छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग का कहना है कि पहले फेज में इन छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी. बाद में इनकी संख्या आंकड़ों के अनुसार बढ़ा दी जाएगी. हालांकि इस नई योजना में वरीयता के आधार पर चयन होगा. जिसमें माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख से कम होने पर ही साइकिल योजना का लाभ मिलेगा, जबकि अन्य किसी साइकिल योजना में लाभान्वित हो चुकी छात्राओं को इस योजना में पात्र नहीं माना जाएगा. 

60% से अधिक अंक लाने वाली छात्राएं होंगी पात्र
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षक प्रकोष्ठ चंद्र प्रकाश राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इन प्रतिशत में भी वरीयता के अनुसार चयनित छात्राएं पात्र होगी. आगर अंतिम स्थान पर एक से अधिक छात्राएं आने पर अंग्रेजी या हिंदी में अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्राप्त होगी यदि इन दोनों विषयों में भी अंक समान होंगे तो उनकी अधिक उम्र की छात्राओं को इस में वरीयता देने का प्रावधान रखा गया है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनी नदी, पानी में बहती दिखीं गाड़ियां

योजना में यह भी नियम
योजना के तहत अधिक अंक लाने वाली छात्राएं शामिल जरूर होंगी, लेकिन विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत छात्राओं के चयन के लिए तय किए गए मापदंडों के तहत उन छात्राओं का वरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा. भले ही छात्राओं के प्रतिशत अंक अधिक हों लेकिन मापदंड के अनुसार जिनके माता-पिता अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख से कम होगी उन्हें योजना का लाभ मिलेगा. जबकि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित ट्रांसफर वाउचर योजना या अन्य किसी भी साइकिल वितरण योजना के तहत लाभान्वित हो चुकी आर्थिक कमजोर वर्ग छात्राएं इस योजना के तहत पात्र नहीं होंगी. 

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
प्रदेश भर में करीब 5800 छात्राओं को प्रथम पेज में निशुल्क साइकिल वितरित की जाएगी. छात्राओं को शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन करना होगा. पूरा आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा. बाद में जिसे संस्था प्रधान सत्यापित कर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को ऑनलाइन भेजेंगे. वहां से सभी जिले के आवेदनों को एक साथ संकलित कर निदेशक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर को भेजा जाएगा. निदेशालय स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से राशि मांगी जाएगी. अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षक प्रकोष्ठ चंद्र प्रकाश राठौड़ ने बताया कि आवेदन के लिए छात्राओं को जनाधार, अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र, आगामी वर्ष के लिए अंकतालिका पत्र जरूरी दस्तावेज लाने होंगे. 

योजना से नामांकन बढ़ने की उम्मीद 
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक प्रकोष्ठ चंद्र प्रकाश राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के अनुसार आर्थिक कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस की राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं कक्षाओं को भी निशुल्क साइकिल वितरण किया जाएगा. सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहले कक्षा 9वी में प्रवेश लेने वाली सरकारी स्कूल की छात्राओं को निशुल्क साइकिल दी जाती थी. इसमें कोई मापदंड नहीं था. सभी छात्राओं को निशुल्क वितरण किया जाता था. लेकिन राजस्थान में पहली बार छोटी कक्षा की छात्राओं को भी स्कूल देने की पहल की गई है. शिक्षा अधिकारी राठौर ने बताया कि विद्यालय को इस योजना के लिए स्कूलों में चल रहे हैं प्रवेश उत्सव सहित विभाग की ओर से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों विद्यालयों के सूचना पट्ट पर इस योजना की जानकारी अंकित की जा रही है ताकि छात्र छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सके. इस योजना के पीछे सरकार का मकसद यह भी है कि प्रवेश उत्सव के दौरान योजनाओं को लागू करने पर नामांकन अधिक हो. 

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत बोले- देश में हिंसा और तनाव का महौल चिंताजनक, पीएम मोदी से की ये अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget