एक्सप्लोरर

Rajasthan Encounter: मुठभेड़ के बाद पकड़े गये दो साइबर ठग, पुलिसकर्मियों ने कैसे बचाई अपनी जान?

Rajasthan News: राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस वोलखेड़ा गांव पहुंची थी. पुलिस की गाड़ी देखकर साइबर ठग खेतों की ओर भागने लगे.

Bharatpur Crime News: डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर ठगों की मुठभेड़ हो गयी. ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पुलिस की टीम साइबर ठगों को पकड़ने गयी थी. पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरकर दोनों का पीछा किया. एक साइबर ठग ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिसकर्मियों ने खेत में लेटकर जान बचाई. जवाबी कार्रवाई के लिए  पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली से एक साइबर ठग घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर दो साइबर ठगों को पकड़ लिया. पूछताछ में घायल की पहचान 19 वर्षीय साकिर मोहम्मद के रूप में हुई. साकिर मोहम्मद कामां के बोलखेड़ा गांव का रहने वाला है.

घायल की तलाशी लेने पर 3 मोबाइल, 2 चेकबुक, 3 फर्जी एटीएम, 1 फर्जी सिम कार्ड, स्वीप मशीन और 1260 रुपये नकद मिले. दूसरे आरोपी की पहचान 22 वर्षीय साबू के रूप में हुई. साबू भी साकिर के गांव का रहने वाला है. बता दें कि मेवात में साइबर क्राइम को रोकने के लिए ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है. भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश पर ऑपरेशन एंटी वायरस की शुरुआत मार्च में हुई थी.

पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे थे साइबर ठग

ऑपरेशन एंटी वायरस की कार्रवाई में अब तक पुलिस ने 600 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि दोनों साइबर ठगों से 27 मोबाइल, 40 फर्जी सिमकार्ड, 13 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन, दो चेक बुक, एक बाइक और 1 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिस गांव में साइबर ठगी की ज्यादा वारदात होती है उन गांव को चिन्हित किया जा रहा है. साइबर क्राइम होने वाले गांव को A कैटेगरी और B कैटेगरी में रखा है.

ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत मिल रही बड़ी सफलता

लगातार उन गांव में दबिश दी जा रही है. ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पिछले दो दिन में 19 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस वोलखेड़ा गांव पहुंची थी. सड़क किनारे दो लोग मोबाइल चलाते नजर आए. पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों खेतों की तरफ भागने लगे. भागने के दौरान पुलिस की दोनों से मुठभेड़ हो गयी. 

ये भी पढ़ें-

जोधपुर के लोहावट में भारी बारिश से चारों ओर पानी ही पानी, पुलिस थाना सहित 300 घर प्रभावित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget