एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: कांग्रेस पर हिमंत बिस्‍वा सरमा का बड़ा हमला, कहा- भारत में राजनीति करनी है तो हिंदू का सम्‍मान करना सीखो वरना...'

Rajasthan Elections: असम के CM हिमंत बिस्‍वा सरमा ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कन्‍हैया लाल हत्‍याकांड जैसी घटना यदि असम में होती तो हम 5 मिनट में हिसाब बराबर कर देते.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है. भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिए राजस्थान की मौजूदा गहलोत सरकार को घेरने के लिए चारो दिशाओं से यात्रा के जरिये घेरा बंदी में जुटी है. राजस्थान में चार रथ से यात्रा निकाली जा रही है. तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का जोधपुर के गांधी मैदान में समापन हुआ. जोधपुर शहर में जैसे-जैसे यात्रा का रथ आगे निकला लोगों ने स्वागत किया शहर में कहीं मंत्र चार से स्वागत किया गया तो कहीं तो कहीं क्रेन से फूल बरसाए गए.

'पीएम मोदी के आने के बाद अयोध्या से बाबर साफ हो गया'

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोला और कहा ''भारत में राजनीति करनी है तो हिंदू का सम्‍मान करना सीखो, नहीं तो हम हिसाब बराबर कर देंगे, ये बात पक्‍की है.'' गुरुवार रात गांधी मैदान में बीजेपी  की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर आयोजित विशाल सभा में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किए.

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा ''कांग्रेस ने हमेशा ही हिंदू के साथ गद्दारी की है. सत्‍तर साल हो गए. जब तक 2014 में केंद्र में नरेन्‍द्र मोदी नहीं आए थे, तब तक अयोध्‍या में बाबर जिंदा रहा था, जब नरेन्‍द्र मोदी आ गए, बाबर साफ हो गया. अब रामलला का मंदिर बन रहा है.'' सरमा ने कहा कि अशोक गहलोत कहते हैं कि राजस्‍थान में हिदुत्‍व की राजनीति नहीं होगी, लेकिन मैं कहता है कि आप हिंदुत्‍व को रोकने वाले होते कौन हैं? पांच हजार साल पहले भारत में हिंदू था, हिंदू है और हमेशा हिंदू रहेगा. आप कुछ नहीं कर सकते हैं. सरमा ने कहा कि राजस्‍थान के लोग भी अयोध्या में रामलला के दर्शन के उत्‍सुक हैं, लेकिन राहुल गांधी, अशोक गहलोत हर मंदिर जाएंगे, पर अयोध्‍या में रामलला के मंदिर में नहीं जाएंगे. 

कन्‍हैया लाल हत्‍याकांड का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा ''अगर असम में इस तरह की घटना होती तो हम पांच मिनट में हिसाब बराबर कर देते, लेकिन राजस्‍थान में पीड़ित परिवार की सुध तक नहीं ली जा रही है.'' उन्‍होंने कहा कि जब कांग्रेस मुसलमानों के बारे में बोलती है तो तत्‍काल एक्‍सप्‍लेन कर दिया जाता है, जब ईसाई के बारे में बोला जाता है तो भी एक्‍सप्‍लेन कर लिया जाता है, लेकिन जब हिंदू के बारे में बोला जाता है कांग्रेसी कुछ भी नहीं बोलते हैं.

उन्‍होंने कहा कि हिंदू सिर जुदा करना नहीं जानता, लेकिन जब चुनाव आता है तो ईवीएम मशीन के जरिए हिसाब बराबर करना जरूर जानता है. उन्‍होंने कहा कि देश के कोने-कोने में हिसाब बराबर करने का समय आ गया है और यह काम चुनावों में हमें करना है. सरमा ने कहा कि राजस्‍थान वीरों की धरती है, इसलिए सनातन हिंदू उससे जुदा नहीं हो सकता है.

'गांधी परिवार को चंद्रयान में डालकर छोड़ दो देश की सारी समस्या खत्म हो जाएगी'

गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा ''मैं तो मोदी जी से कहता हूं कि एक ऐसा चंद्रयान बना है जिसमें गांधी परिवार को डालकर भेज दो देश की सारी समस्या ही खत्म हो जाएगी. राहुल गांधी के दोस्त स्टालिन के बेटे सनातन हिंदू धर्म को डेंगू और एड्स जैसी बीमारी बता रहे है. देश में मुस्लिम धर्म के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते हैं बोलते हैं तो रातों-रात उसका इलाज हो जाता है धर्म के बारे में बोलते हैं तो उनका पार्टी इलाज कर देती है लेकिन हिंदू धर्म पर बोलने वालों को तरक्की मिलती है कांग्रेस में हमने कांग्रेस से पूछा तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे बोलते हैं कि हिंदू धर्म खत्म हो जाना चाहिए.''

असम के मुख्‍यमंत्री हेमन्त बिस्‍वा सरमा ने गहलोत सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मैं राजस्थान में कुछ सीखने के लिए आया था लेकिन यहां पर देखा कि गहलोत सरकार लूट रही है असम से महंगा पेट्रोल डीजल बेच रही है जो वादे किए थे वह आज तक पूरे नहीं किया.

उन्होंने कहा-  ''मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कहता हूं कि कुछ सीखना है तो एक बार असम आएं असम में कोई भी सर तन से जुदा करने की बोलते हैं तो ब्रेकिंग होती है तो उसके 5 मिनट बाद ही दूसरी ब्रेकिंग हम देखते हैं क्योंकि हमें ब्रेकिंग देना आता है हमने औरंगजेब और बाबर को एक जगह पर फिट कर दिया है वहां से 1 इंच भी बाहर नहीं निकल सकता है हम असम की विधानसभा में दिसंबर में एक बिल ला रहे हैं.''

ये भी पढ़ें:

Jodhpur: जोधपुर में भाईचारे की मिसाल, गणपति विसर्जन के लिए मुस्लिम समाज ने एक दिन आगे बढ़ाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget