एक्सप्लोरर

Congress Crisis: 'बेटों को टिकट दिलाने के लिए मरे जा रहे नेता', रंधावा बोले- नाकाबिलों के चलते बर्बाद नहीं होने देंगे कांग्रेस

Rajasthan Elections 2023: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- आप लोग कहते हैं कि अगर बेटे को टिकट नहीं मिला तो जहर खा लूंगा. ऐसे पार्टी को आगे बढ़ाने की भावना कहां से आएगी? दूसरे कार्यकर्ता का समय कब आएगा? 

Sukhjinder Singh Randhawa on Rajasthan Congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जीत की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है. इसी के साथ प्रदेश पार्टी नेतृत्व अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की क्लास लगा रहा है. प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने  अपने बच्चों को टिकट दिलाने की जुगत में लगे नेताओं को खरी-खरी सुनाई. ऐसे नेताओं के लिए उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बेटे-बेटियों को टिकट दिलाने के लिए मरे जाते हैं. अगर बेटे को टिकट नहीं मिला तो मैं जहर खा लूंगा. ऐसे में पार्टी को आगे बढ़ाने की भावना कहां से आएगी? दूसरे कार्यकर्ता का समय कब आएगा? 

यह बात सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कही. उन्होंने आगे कहा- अगर किसी लीडर का बेटा काबिल नहीं है तो उसके चलते हम पार्टी को बर्बाद नहीं होने दे सकते. सुखजिंदर रंधावा ने बताया कि जब उनके पिता पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, तो उन्होंने कह दिया था कि जब बेटे को टिकट मिलेगा, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. वरना दूसरे वर्कर को कैसे मौका मिलेगा? सभी नेताओं में ऐसी भावना होनी चाहिए.

'कांग्रेस ने हमें क्या नहीं दिया'- सुखजिंदर रंधावा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है. मुझे सीएम नहीं बनाया गया, उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया. दूसरा मुख्यमंत्री बना तो उसे पूरा सहयोग दिया. कांग्रेस ने हमें क्या नहीं दिया है? अगर मैं ये बोलकर चला जाता कि सीएम पद नहीं दिया तो काम नहीं करूंगा, तो कैसे चलता?

'सरकार बनेगी तभी आपको कोई पूछेगा'
सुखजिंदर रंधावा ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि कांग्रेस से ही आप लोग जिंदा हैं. सरकार बनेगी, तभी लोग पूछेंगे. सरकार नहीं रही, तो कोई नहीं पूछने वाला. कांग्रेस में केवल वही रहेगा, जो पार्टी की सेवा करना चाहता है. कांग्रेस के खिलाफ बात करने वालों को निकालना है तो तुरंत निकाल दीजिए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ही नेताओं को सुनाई खरी-खरी, बोले- 'मैं जानता हूं कई सिफारिश से आए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget