एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ही नेताओं को सुनाई खरी-खरी, बोले- 'मैं जानता हूं कई सिफारिश से आए...'

Rajasthan Assembly Elections 2023:डोटासरा ने कहा कि इस गलतफहमी में न रहें कि सिफारिश वाले नेता के इर्द-गिर्द घूमने से काम चल जाएगा. आपको इसके लिए पद नहीं दिया गया. पार्टी में अनुशासन से काम करना होगा.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस सत्ता पर कमान बरकरार रखने की पूरी कोशिश में है. हाल ही में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की पहली बैठक हुई. इस मीटिंग में गोविंद डोटासरा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सक्रियता के साथ काम करने की हिदायत दी. इतना ही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने वहां मौजूद लोगों को खरी-खरी भी सुनाई. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह जानते हैं कि लगभग 20 लोग तो किसी न किसी की सिफारिश से यहां पर आए हैं. हालांकि, इस गलतफहमी में न रहें कि सिफारिश वाले नेता के इर्द-गिर्द घूमने से काम चल जाएगा. आपको इसके लिए पद नहीं दिया गया है. डोटासरा ने कहा कि पार्टी में अनुशासन से काम करना होगा और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर फील्ड में उतरना होगा.

RSS-BJP से दोस्ती निभाने की बात
पीसीसी चीफ गोविंग सिंह डोटासरा ने यह तक कह दिया कि प्रदेश कांग्रेस के कुछ लोग बीजेपी और आरएसएस से दोस्ती निभाने में लगे हुए हैं. यह बात जान लें कि यह समय दोस्ती निभाने का नहीं है. बीजेपी नेता के कहने पर अफसर तक बदल जाते हैं, कांग्रेस विधायक या कार्यकर्ता के कहने पर ऐसा नहीं होता. 

बैठक में जुड़े सीएम अशोक गहलोत भी
नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की पहली बैठक के आखिर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ कि एंटी इनकंबेंसी नहीं है. प्रदेश के लिए आपने जो-जो आप लोगों ने मांगा, मैंने सब दिया. लेकिन, इस बात पर ध्यान दें कि चुनाव जीतने के लिए बहुत कुछ अलग करना पड़ता है. सरकार 'आ सकती है' और 'आएगी' में फर्क होता. 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा की दो टूक
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नेताओं कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग काम करेंगे, उन्हें अगली मीटिंग में भी बुलाया जाएगा. काम न करने वालों को डायरेक्ट नमस्कार कर दिया जाएगा. वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'आपने काम किया, धन्यवाद. अब यह जिम्मा किसी और को दिया जाता है' यह व्हॉट्सएप मैसेज हमें नहीं देखना पड़े, इसपर काम किया जाए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: बीजेपी का चुनावी शंखनाद, 'नहीं सहेगा राजस्थान' आंदोलन की शुरुआत करेंगे जेपी नड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget