एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस पर भड़के बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़, बोले- 'गहलोत सरकार ने राजस्थान को आर्थिक आपातकाल में धकेला'

Rajasthan Elections: राजस्थान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को आर्थिक आपातकाल में धकेल दिया है. यह सरकार अब अपनी घोषणाओं से लोगों को गुमराह कर रही है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप  का दौर जारी है. इस बीच जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को आर्थिक आपातकाल में धकेल दिया है. यह सरकार अब अपनी घोषणाओं से लोगों को गुमराह कर रही है. राजस्थान को पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं मिल सका क्योंकि, सीएम अशोक गहलोत को अपने ही लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना पड़ा.

लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस
वहीं आगे राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि, कांग्रेस बारां से अपने चुनावी अभियान का श्री गणेश कर रही है. इस श्री गणेश में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी तीनों लोग उपस्थित हैं. ये वो किरदार हैं, जब सिंतबर में खरगे साहब जयपुर आए थे, तब इन्हें अपनी ही पार्टी के विधायकों का इंतजार करना पड़ा. मगर हद तो तब हो गई कि विधायक नदारद रहे और अपना त्यागपत्र लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास चले गए. हालांकि, त्यागपत्र स्वैच्छिक था या नहीं, उसका फैसला आज भी उच्च न्यायलय में लंबित है. सोमवार जो तीनों किरदार वहां उपस्थित थे और जिस मुद्दे को लेकर इन्होंने अपने चुनाव अभियान का श्री गणेश किया है. उस मुद्दे का आधार लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ असत्य पर टिका है.

राजेंद्र राठौड़ ने लगाया ये आरोप
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि, राज्यपाल का अभिभाषण लोकतंत्र में सबसे पवित्र दस्तावेज के रूप में माना जाता है. हालांकि, 23 जनवरी 2023 को महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण विधानसभा में पढ़ा गया, जिसके पैरा 170 के अंदर इन्होंने कहा कि 2051 में ये ERCP प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस ERCP को लेकर आज राजस्थान के अंदर कांग्रेस अपना प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी को लेकर वो विधानसभा में राज्यपाल से कहलवाते हैं कि इसे हम 2051 में पूरा करेंगे और तो और 2021-22 के बजट में इन्होंने कहा कि, ERCP प्रोजेक्ट को बनाने में सैंतीस हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget