एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा, पाली जिले में 5 को मिला दोबारा टिकट

Rajasthan Elections: भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में पाली जिले की 6 में से पांच विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताते हुए उनको दोबारा मैदान में उतार दिया गया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है. इसी के साथ बीजेपी ने कांग्रेस को टिकट की लिस्ट जारी करने के मामले में बैक फुट पर धकेल दिया है. कांग्रेस की ओर से दावे किए जाते रहे हैं कि, इस बार जल्दी प्रत्याशियों को घोषित कर चुनाव में बढ़त बनाएंगे. हालांकि, बीजेपी की दूसरी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई है. इसमें केवल 33 प्रत्याशियों पर पार्टी ने मोहर लगाई है. पाली जिले की 6 विधानसभा सीटों की बात करें तो कांग्रेस की पहली सूची में एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. 

वहीं भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में पाली जिले की 6 में से पांच विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताते हुए उनको दोबारा मैदान में उतार दिया गया है. पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट को छोड़कर पांचो विधानसभा जिसमें पाली, सुमेरपुर, बाली, जैतारण व सोजत से बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. बीजेपी ने पांचों विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें हरी झंडी के साथ टिकट दिया है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि, मारवाड़ जंक्शन में भी पूर्व विधायक केसाराम चौधरी या सांसद पी पी चौधरी दोनों में से एक को मैदान में उतारा जा सकता है.

दोनों पार्टियों ने मौजूदा विधायकों पर लगाया दांव
बता दें कि, पाली जिला भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है. पाली विधानसभा से बीजेपी के पांच बार से विधायक रह चुके ज्ञानचंद पारख को टिकट दिया गया है. पाली विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत व सुमेरपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जोराराम कुमावत, सोजत विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक शोभा चौहान और जैतारण विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अविनाश गहलोत को मैदान में उतारा गया है. बीजेपी और कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही पहले ही संकेत दिए थे कि, मौजूदा विधायकों पर दांव खेल सकते हैं. वहीं जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मौजूद विधायकों को टिकट दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी परंपरा सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.

कांग्रेस कब जारी करेगी लिस्ट
पाली जिले में अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार हो रहा है. कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को कब घोषित करेगी सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी में सामने आ रहा है कि, बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद एक बार फिर मंथन किया जाएगा. ऐसे में कांग्रेस के लिए प्रत्याशी चयन अब थोड़ा मुश्किल बड़ा हो सकता है. हालांकि, चुनाव नजदीक होने के चलते टिकट तो जारी करने ही है. ऐसे में प्रत्याशी चरण में कांग्रेस क्या कुछ करती है यह देखने वाली बात है. बीजेपी के पांचो प्रत्याशी वर्तमान में विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए मुश्किल बनी हुई है. हालांकि, मौजूदा विधायक का विरोध काम ही नजर आने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: इंडिया गठबंधन के दलों में रार, क्या Samajwadi Party और AAP के स्टैंड से कांग्रेस को होगा नुकसान?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
राजस्थान HC की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, NDPS आरोपी पर केस
राजस्थान HC की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, NDPS आरोपी पर केस
राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा सख्त, फील्ड में उतरेंगे बड़े अफसर
राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा सख्त, फील्ड में उतरेंगे बड़े अफसर
सिरोही: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
सिरोही: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget