एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Result: सत्ता तो मिल गई लेकिन खुद का घर नहीं बचा सके CP जोशी, अपने संसदीय क्षेत्र में गंवाई 2 सीट

Rajasthan Election Result: राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन खुद के संसदीय क्षेत्र की दो विधानसभा सीट हार गए, जबकि इन दोनों सीटों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है.

Rajasthan Election 2023 Result: राजस्थान में राज बदला और कांग्रेस को हटाकर बीजेपी सत्ता में आ गई है. इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. कई जगह दिग्गजों को हार का सामान करना पड़ा, जिनकी हार किसी ने सोची भी नहीं थी. ऐसा ही एक बड़ा उलटफेर मेवाड़ में भी देखने को मिला है. यहां बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान तो जीत गए, लेकिन खुद का घर नहीं बचा सके. प्रदेशाध्यक्ष ने सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन खुद के संसदीय क्षेत्र की दो विधानसभा सीट हार गए, जबकि इन दोनों सीटों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इसके बाद भी यहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.

दरअसल, जिन दो विधानसभा सीटों की हम बात कर रहे हैं वह उदयपुर जिले की 8 विधानसभाओं में से एक मावली और चित्तौड़गढ़ जिले की चित्तौड़गढ़ शहर विधानसभा है. इन दोनों सीटों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा है, जिसमें चित्तौड़गढ़ और मावली विधानसभा भी आते हैं. यहां वर्तमान सांसद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ही है. हालांकि, बाकी 6 विधानसभा में बीजेपी ने जीत हासिल की है.
 
क्या है दोनों विधानसभा में हार का कारण?
 
मावली विधानसभा में पिछले चुनाव में बीजेपी के धर्मनारायण जोशी यहां से विधायक बने थे. तब यहां पर कुलदीप सिंह चुंडावत ने बगावत दिखाई, लेकिन उन्हें बैठा दिया गया था. इस चुनाव में सबसे अंतिम प्रत्याशी को घोषणा मावली विधानसभा की ही रही. बीजेपी ने नामांकन की अंतिम तारीख से एक-दो दिन पहले यहां से कृष्णगोपाल पालीवाल को टिकट दिया. वहीं दावेदारी कर रहे बीजेपी नेता कुलदीप सिंह ने आरएलपी ज्वाइन कर ली. कुलदीप ने चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान पहुंचाया. 30 हजार से ज्यादा वोट कुलदीप को मिले. इससे बीजेपी करीब 1500 वोट से हार गई. अब चर्चा है कि, सीपी जोशी ने ही यहां प्रत्याशी का चयन किया था. बागियों को साधने और उनको समझने की अनदेखी करना भारी पड़ा.
 
चित्तौड़गढ़ इस चुनाव में मेवाड़ की सीट हॉट सीट रही. बीजेपी ने यहां से नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाया तो दो बार से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बागी हो गए. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. सीपी जोशी का घर भी इसी विधानसभा इसी शहर में है. यहां चंद्रभान सिंह आक्या को तो बंपर वोट मिले और बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की जमानत जब्त हो गई. चर्चाओं में सीपी जोशी की यह सबसे बड़ी हार मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget