एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या राजस्थान में होगा दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला? किरोड़ी लाल मीणा ने दिया ये जवाब

Rajasthan New CM: राजस्थान में नए सीएम का इंतजार है. इस कुर्सी पर कौन बढ़ेगा इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है. रेस में कई नाम हैं. इनमें से एक किरोड़ी लाल मीणा भी हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात की.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद सीएम के एलान का इंतजार हो रहा है. रेस में कई नाम हैं लेकिन मुहर किस पर लगेगी इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस बीच सवाई माधोपुर से विधानसभा का चुनाव जीतने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. जब उन्होंने पूछा गया कि क्या राजस्थान में यूपी की तर्ज पर दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू होगा तो उन्होंने कहा कि ये तो पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावे कोई नहीं बता सकता है.

सीएम का फैसला कब तक हो जाएगा?
इस सवाल के जवाब में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हमारे यहां कई काबिल लोग हैं. उन्होंने कहा कि जिसे केंद्रीय नेतृत्व चुनेगा वो सीएम के पद पर काबिज होगा. क्या प्रधानमंत्री कोई सरप्राइज दे सकते हैं, इस पर मीणा ने कहा कि पुष्कर धामी तो चुनाव हार गए फिर भी सीएम बना दिए गए, पीएम कहीं नया सरप्राइज न दे दें.

खुद को सीएम की रेस से बताया बाहर
एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने खुद को सीएम की रेस से 'बाहर' बताया. उन्होंने कहा कि हमको काम करना है, चाहे सत्ता में रहें या सत्ता में न रहें. समाज को जोड़ना और मजबूत करना हमारा काम है. खुद को सीएम की रेस से बाहर क्यों किया, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'मैं किरोड़ी हूं, खिलाड़ी नहीं हूं.' हमारे कप्तान नरेंद्र मोदी हैं. 

किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि राजस्थान में इस बार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दे अहम रहे. लोगों के मन में इन मुद्दों को लेकर आक्रोश था. लोगों के आक्रोश की वजह से ही राजस्थान में सत्ता का परिवर्तन हुआ. बता दें कि राजस्थान में सीएम की रेस में किरोड़ी लाल मीणा के अलावे वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमार का नाम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में अगले सीएम के नाम पर बीजेपी में मंथन, जयपुर से लेकर दिल्ली तक बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget