एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: आलाकमान की नाराजगी! कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में भी कोटा जिले से एक भी नाम नहीं

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने दूसरी सूची भी जारी कर दी. कोटा और झालावाड़ से एक भी नाम नहीं है. सीएम अशोक गहलोत के करीबी शांति धारीवाल को भी दूसरी सूची से दूर रखा गया है.

कांग्रेस ने दूसरी सूची भी जारी कर दी लेकिन इसमें भी कोटा और झालावाड़ से एक भी नाम नहीं है. जबकी अशोक गहलोत के सबसे करीब शांति धारीवाल को भी दूसरी सूची से दूर रखा गया है. आला कमान की नाराजगी और सचिन पायलट व अशोक गहलोत खेमों को साधने का भी प्रयास किया जा रहा है. कोटा उत्तर में शांति धारीवाल के नाम पर तो आला कमान नाराज बताया जा रहा है, लेकिन विकल्प भी नहीं है.

बारां और बूंदी में एक-एक प्रत्याशी 
कोटा संभाग की 17 विधानसभा में कांग्रेस केवल दो ही मंत्रियों पर विश्वास जता पाई है. पहली लिस्ट में हिंडौली से मंत्री अशोक चांदना और दूसरी लिस्ट में भी केवल एक नाम गोपालन एवं खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया गया है. प्रमोद जैन भाया के करीबी पानाचंद मेघवाल और किशनगंज विधानसभा सीट से निर्मला सहरिया का नाम भी नहीं आने से बारां में भी राजनैतिक हलचल तेज हो गई है.

तीन बार से लाडपुरा से मुस्लिम प्रत्याशी, मुस्लिम संख्या कोटा उत्तर में अधिक
कोटा जिले में कांग्रेस पिछले तीन बार से लगातार एक ही परिवार को टिकट दे रही है. कांग्रेस यहां से दो बार नईमुद्दीन गुड्डू और एक बार उनकी पत्नी को टिकट दे चुकी है और तीनों बार यहां कांग्रेस हारी है, जबकि जातिगत समीकरण की बात करें तो कोटा उत्तर में सबसे अधिक मुस्लिम वोट हैं और यहां से यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल चुनाव लड़ते हैं. वह यहां दो बार जीते और एक बार उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस इस बार लाडपुरा से प्रत्याशी बदलेगी ऐसी अटकले लगाई जा रही है. वहीं कोटा दक्षिण, रामगंजमंडी, लाडपुरा और झालावाड की सभी चार सीटे बीजेपी के पास होने से यहां भी कांग्रेस को परेशानी आ रही है. 

सांगोद में भरत सिंह चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके हैं
कोटा की सांगोद विधानसभा में भी कांग्रेस को परेशानी आएगी, यहां कांग्रेस के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री भरत सिंह चुनाव नहीं लडने की घोषणा कर चुके हैं. वहीं लाडपुरा में उम्मीदवारों की लम्बी लिस्ट है, कुछ तो अशोक गहलोत खेमे के हैं तो कुछ सचिन पायलट खेमे के हैं, ऐसे में यहां टिकट घोषित होने के साथ ही विवाद की संभावना भी प्रबल है. लाडपुरा से शिवराज गुंजल, पूनम गोयल, मनोज दुबे, कुंदन चीता, मोइजुद्दीन गुड्डू के नाम चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन टिकट किसको मिलेगा यह कांग्रेस के लिए बडी चुनौती है. पीपल्दा विधानसभा में कांगे्रस विधायक है, लेकिन उनका भी विरोध है, ऐसे में कांग्रेस को कोटा संभाग में टिकट वितरण को लेकर गहन मंथन करना होगा.

Rajasthan Politics: लोकेश शर्मा को नहीं पता था सचिन पायलट का घर? एड्रेस पूछते हुए पहुंचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget