एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बार-बार मेवाड़ का दौरा क्यों कर रहै हैं CM अशोक गहलोत? समझिए चुनावी गणित

Rajasthan: सीएम गहलोत 11-12 जून को बांसवाड़ा दौरे ओर रहेंगे. 11 जून को सीएम त्रिपुरा सुंदरी स्थित गेस्ट हाउस में रुकेंगे, जहां उनकी जनसभा होगी. इसके बाद 12 जून को सीएम गागड़ तलाई जाएंगे.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) में इस साल चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. सत्ताधारी कांग्रेस की बात करें, तो सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) बैक टू बैक मेवाड़ (Mewar)का दौरे कर रहे हैं. 12 जून को भी वह बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे. सीएम गहलोत की नजर मेवाड़ की 28 सीटों पर नजर है, क्योंकि कांग्रेस यहां बीजेपी से पिछड़ी हुई है. साथ ही मेवाड़ में कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है. इसे देखते हुए भी सीएम गहलोत मैदान में उतर गए हैं. 

राजस्थान में उदयपुर संभाग ही एक मात्र क्षेत्र है, जो जनजातीय क्षेत्र कहलाता है. इस संभाग में उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले हैं. टीएसपी क्षेत्र की बात करें तो प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिला पूरा टीएसपी क्षेत्र है. वहीं उदयपुर की भी कुछ तहसील को छोड़ दिया जाए तो वो भी टीएसपी एरिया है. वहीं राजसमन्द और चित्तौड़गढ़ के कुछ टीएसपी क्षेत्रो में 64,63,853 लोग निवासरत हैं. इनमें से 45,51,917 तो जनजातीय हैं यानी एसटी वर्ग के हैं.

कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा भारी
वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो मेवाड़ की 28 सीटों में से 16 सिटें इन्ही क्षेत्रों की हैं. ऐसे में हर पार्टी का टारगेट यही है. यही कारण है कि सीएम गहलोत सहित अन्य दिग्गज नेता इस क्षेत्र में आ रहे हैं. दरअसल, राजस्थान में कहावत है कि जो मेवाड़ जीता, सरकार उसकी. हालांकि यह कहावत पिछले विधानसभा में सच नहीं हुई. पिछले चुनाव में भाजपा यहां बढ़त में थी, लेकिन सरकार कांग्रेस की बनी. वहीं बात की जाए पिछले तीन चुनावों की तो, 2008 में 28 सीटों में से कांग्रेस को 20, भाजपा को छह और अन्य को दो हासिल हुईं. तब गहलोत सरकार थी. इसी तरह वर्ष 2013 में यहां भाजपा को 25, कांग्रेस को दो और अन्य के खाते में एक सीट मिली. तब वसुंधरा राजे सरकार बनी थी. वहीं वर्ष 2018 में यहां भाजपा को 15, कांग्रेस को 10 और अन्य को तीन मिली, लेकिन इस बार सरकार कांग्रेस की बनी.

11-12 जून को बांसवाड़ा में रहेंगे सीएम गहलोत
बता दें पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में सीएम गहलोत उदयपुर आए थे. वो अब फिर 11-12 जून को बांसवाड़ा दौरे ओर रहेंगे. 11 जून को सीएम त्रिपुरा सुंदरी स्थित गेस्ट हाउस में रुकेंगे, जहां उनकी जनसभा होगी. 12 जून को सीएम गागड़ तलाई जाएंगे. वहां वो अपर हाई कैनाल की आधारशिला रखेंगे. यह कैनाल ढाई हजार करोड़ की लागत से बनेगा. इससे कुशलगढ़ विधानसभा सहित अन्य क्षेत्र में पानी पहुंचेगा.

Bharatpur: नाबालिग को अगवा कर रेप मामले में कोर्ट का फैसला- 10 साल की सजा, 25 हजार जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget