एक्सप्लोरर

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना के मामलों ने उड़ाई सरकार की नींद, सभी कलेक्टर्स को किया अलर्ट

Rajasthan Coronavirus Cases: जोधपुर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी दस्तक दे चुका है. राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों के रोजाना आंकड़े बढ़ रहे हैं.

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में कोरोना वायरस का विस्फोट होने लगा है. कोरोना से संक्रमित मरीजों के रोजाना आंकड़े बढ़ रहे हैं. पिछले 7 दिनों के आंकड़ों की बात की जाए तो 5 गुना से भी ज्यादा संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में कुल 19 मामले सामने आए थे लेकिन एक सप्ताह में बढ़कर 92 तक संख्या पहुंच गई है. इधर जयपुर कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. जयपुर शहर में 1 सप्ताह के दौरान 237 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं. 

जयपुर में दिसंबर से अब तक कोरोना के 435 केस

राजस्थान के 33 जिलों की रिपोर्ट देखें तो जयपुर में दिसंबर की शुरुआत से 28 दिन तक 435 मामले उजागर हुए. राज्य में इस महीने कोरोना की कुल 851 संख्या सामने आई. एक सप्ताह यानी 22 से 28 दिसंबर की रिपोर्ट पर नजर डालें तो राज्य में कुल 365 केस मिले हैं. जयपुर में संख्या 271 के करीब है. आज जयपुर में 75 प्रदेश के सर्वाधिक कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए. 

जोधपुर जिला कलेक्टर ने ओमिक्रोन की पुष्टि की

जोधपुर में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी दस्तक दे चुका है. 20 दिसंबर को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कल 1 दिन में 8 संक्रमित मरीज सामने आए. जोधपुर में कोरोना के कुल 21 एक्टिव केस हैं. आज 29 दिसंबर को करीब 20-22 पॉजिटिव मामलों के सामने आने की सूचना है. जयपुर में इस साल अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में कुल 462 मिले थे लेकिन दिसंबर महीने में 28 दिनों के दौरान 435 केस सामने आ चुके हैं.

पिछले 4 माह में मिले कुल मामलों का 94 फीसदी ज्यादा है. प्रदेश के 6 जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेज है. अजमेर, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में दिसंबर महीने में 20 के करीब केस मिल चुके हैं. प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनू और गंगानगर में 1 महीने में 10 के करीब पॉजिटिव मरीजों की तादाद मिली है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है और सभी जिला कलेक्टर को अलर्ट किया है.

योगी सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से जाना जाएगा

Coronavirus Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, आज आए 900 से अधिक केस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: गोगामेड़ी हत्याकांड पर बढ़ा आंदोलन, करणी सेना का 29 मार्च को CM आवास घेराव का ऐलान
राजस्थान: गोगामेड़ी हत्याकांड पर बढ़ा आंदोलन, करणी सेना का 29 मार्च को CM आवास घेराव का ऐलान
सतलज नदी के पानी को लेकर विवाद, रॉयल्टी डिमांड पर भजनलाल शर्मा सरकार का जवाब
सतलज नदी के पानी को लेकर विवाद, रॉयल्टी डिमांड पर भजनलाल शर्मा सरकार का जवाब
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
Jaipur News: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
जयपुर: गैस संकट से जयपुर के टिफिन सेंटर्स प्रभावित, स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा भरपेट खाना

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget