एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, आए 900 से अधिक केस

Omicron Cases In Delhi: देश में सबसे अधिक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस दिल्ली में ही हैं. यहां अब तक 238 मामलों की पुष्टि हुई है.

Coronavirus Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 923 केस की पुष्टि हुई है. जो 30 मई के बाद सर्वाधिक है. दिल्ली में 30 मई को 946 मामले सामने आए थे और 78 मरीजों की मौत हो गई थी. संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत दर्ज की गई थी. आज संक्रमण दर 1.29 फीसदी है. 

शहर में अब तक 14,45,102 मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें से 14,17,804 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और 25107 मरीजों की मौत हुई है. इस दिल्ली में 2191 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में मंगलवार को 496, सोमवार को 331, रविवार को 290, शनिवार को 249, शुक्रवार को 180, गुरुवार को 118 और बुधवार को 125 मामले आए थे. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 238 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे. अनिल बैजल डीडीएमए के अध्यक्ष भी हैं. 

सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए ने फैसला किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ के तहत लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि अधिकारी कुछ और समय के लिए स्थिति पर नजर रखने और ‘एम्बर अलर्ट' के तहत आगे प्रतिबंध लगाने से बचने के पक्ष में हैं. ‘एम्बर अलर्ट’ तब घोषित किया जाता है जब संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक एक प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की जाती है.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस बात पर चर्चा की गई कि कोविड-19 के अधिकतर मामले बिना लक्षण वाले अथवा हल्के लक्षण के हैं और कम लोगों को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हुई है, जो इंगित करता है कि स्थिति उतनी खराब नहीं है.’’

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण मामले बढ़े हैं. पूर्व की लहर के दौरान भी, उड़ानें आने के साथ मामले बढ़े थे.’’

मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो अपनी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होगी, जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री तक बैठ सकते हैं.

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी, आज आए 2500 से ज्यादा केस

Omicron: Delhi से Gujarat और Chhattisgarh से Tamil Nadu तक, Corona को लेकर कहां कैसे हैं प्रतिबंध

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget