एक्सप्लोरर

27 जून को जारी होगी CBT परीक्षा की 'आंसर-की', आपत्ति दर्ज करवाने के लिए करना होगा ये काम

Rajasthan Police: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2023 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की प्रश्न-उत्तर कुंजी 27 जून को जारी होगी. आपत्ति दर्ज करवाने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा.

Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2023 के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)  को लेकर ऑनलाइन आपत्ति विभाग की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते है. बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए शुल्क के साथ 27 से 29 जून के ऑनलाइन आपत्ति मानक व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ दर्ज करवाई जा सकती है. परीक्षा के प्रश्न पत्र- उत्तर कुंजी 27 जून को पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल ने बताया कि 13 एवं 14 जून 2024 को संपन्न हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी के प्रश्न पत्र तथा इसकी उत्तर कुंजी पुलिस विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर 27 जून को जारी की जाएगी.

प्रत्येक आपत्ति के लिए देना होगा 50 रुपए का शुल्क
परीक्षार्थी 27 जून समय 12:01 एएम से 29 जून समय 23:59 PM तक ऑनलाइन आपत्ति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए objection link पर प्रश्न पत्र एवं उसका उत्तर देखकर संबंधित दस्तावेज के साथ दर्ज करवा सकते है. पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया है. इसके लिए परीक्षार्थी पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध objection link (rjpolice.cbt-exam.in) पर अपने रोल नंबर एवं एप्लीकेशन आईडी के माध्यम से स्वयं अथवा ई-मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्ति करनी है, उनके अनुसार प्रति प्रश्न 50 रुपए की दर से शुल्क का भुगतान करें. भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जाएगा. शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी.

आपत्तियों के संलग्न करनी होगी ये चींजे
ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक बताए गए समय तक ही उपलब्ध है. उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा. अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी. आपत्तियों के लिए आवेदक पोर्टल पर मानक (Standard) व प्रामाणिक (Authentic) पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाइन  संलग्न करें. ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें. संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है.

वांछित प्रमाण पत्र संलग्न नही होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के तौर पर अगर अधिक राशि जमा करवा दी जाती है तो उसका रिफंड नहीं होगा. जो शुल्क निर्धारित किया गया है वो ही जमा कराएं.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव! पुलिस पर पथराव और आगजनी के बाद 41 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget