एक्सप्लोरर

जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव! पुलिस पर पथराव और आगजनी के बाद 41 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

Jodhpur Violence: पुलिस के अनुसार मस्जिद के गेट का निर्माण काम शुक्रवार शाम को शुरू हुआ था. इसके बाद मामूली टकराव हिंसक हो गया और पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं.

Jodhpur Violence: राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur)  के सूरसागर इलाके में ईदगाह के द्वार के निर्माण को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार (21 जून) की रात को हुई हिंसा में अब तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो को जमानत मिल गई. साथ ही छह पुलिस थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

जोधपुर (पश्चिम) पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूरसागर इलाके में राजाराम चौक के पास ईदगाह के पीछे की तरफ द्वार के निर्माण को लेकर शुक्रवार रात झड़प हुई. यहां इलाके के लोग द्वार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं. इलाके के लोगों ने ईदगाह के पीछे की ओर द्वार के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाएगी.

पुलिस के अनुसार निर्माण काम शुक्रवार शाम को शुरू हुआ था. इसके बाद शुरू हुआ टकराव हिंसक हो गया और पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. उन्होंने कहा कि "हमने धारा 144 लागू कर दी है और अब तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है."

सूरसागर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सुरता राम ने बताया कि उपद्रव और दंगे फैलाने वाले 41 पत्थरबाज दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया था. इन सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने क्षेत्र के दो बीमार पार्षदों की जमानत मंजूर की है, बाकि 39 पत्थरबाज दंगाइयों की जमानत नामंजूर करते हुए जेल भेज दिया गया है.

दुकान और गाड़ियों में तोड़ फोड़
पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि शुक्रवार की रात तनाव बढ़ गया और कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. वहीं पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग लगा दी गई और एक जीप में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया और आंसू गैस के चार-पांच गोले भी छोड़े.

वहीं भीड़ को तितर-बितर करते समय पुलिस को भी पथराव का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए पुलिस आगे नहीं बढ़ सकी. पुलिस ने दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों की मदद से कुछ समय के लिए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन अचानक पथराव होने पर स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई. पुलिस के अनुसार, व्यापारियों का मोहल्ला, अंबोन का बाग और सुभाष चौक सहित कई इलाकों के घरों से पथराव किया गया.

पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात
पुलिस उन घरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जहां से उस पर पथराव किया गया. शुक्रवार देर रात तक स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी और "राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी" बल को इलाके में तैनात रखा गया.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम अब भी संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके के घरों में छापेमारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हिंसा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगा फैलाने समेत कानून के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.  

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता पर बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही के बाद बढ़े फल-सब्जी और दाल के दाम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget