एक्सप्लोरर

झालावाड़ स्कूल हादसा: गोविंद डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को घेरा, कहा- 'बयानबाजी के अलावा...'

Jhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी स्कूल में छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई. इसको लेकर विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार (25 जुलाई) को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि केवल बयानबाजी के अलावा कुछ ये सरकार नहीं कर पाई है. मुख्यमंत्री को खुद इसपर ध्यान देना चाहिए. 

डोटासरा ने कहा, ''सिस्टम की लापरवाही की वजह से बच्चों की जान गई है. मां-बाप ने बहुत सपने लेकर बच्चों को शिक्षा के लिए भेजा था. सरकारी तंत्र इतना लापरवाह हो गया है कि यही संज्ञान नहीं ले पा रहा है कि ये भवन सुरक्षित है या नहीं है. हमें राजनीति तो नहीं करनी चाहिए. जिम्मेदारी लेनी चाहिए. जो स्कूल जर्जर हैं और सुरक्षित नहीं है, उन स्कूलों में नया निर्माण कराया जाना चाहिए, जब तक निर्माण होता है, तब तक बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजा जाना चाहिए.''

सीएम खुद ध्यान दें- गोविंद सिंह डोटासरा

उन्होंने कहा, ''मैं शिक्षा मंत्री था तो सर्वे करवाया था, इसमें सभी डेटा है, उसकी मदद से स्कूलों को ठीक किया जा सकता है. केवल बयानबाजी के अलावा कुछ ये सरकार नहीं कर पाई है. मुख्यमंत्री को खुद इसपर ध्यान देना चाहिए.''

झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे. झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 7 बच्चों की मौत हुई है और 17 अन्य घायल हो गए हैं. दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है. पुलिस ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया.   

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया.  शर्मा ने कहा, ‘‘घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.'   उन्होंने कहा ‘‘ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें.’’   शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस घटना की एक उच्च स्तरीय जांच की जाएगी. 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’’  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी हादसे पर शोक जताया है. 

Input By : पीटीआई-भाषा

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget