एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान के बाद राजस्थान में तैयार होगा कांग्रेस संगठन, केवल इन्हें ही मिलेगा पद

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष MD चोपदार ने कहा कि संगठन में अब सिर्फ एक्टिव कार्यकर्ता ही रहेंगे. साथ ही कहा, राजस्थान में पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है.

Rajasthan News: राजस्थान में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष MD चोपदार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में लंगड़े घोड़ों को संगठन में जगह नहीं मिलेगी. सिर्फ रेस वाले घोड़े ही पदाधिकारी बनाए जाएंगे. गाड़ी पर प्लेट लगाकर घूमने वालों को पद नहीं दिया जाएगा. सिर्फ एक्टिव कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी. 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष MD चोपदार के मुताबिक समूचे राजस्थान में हर लेवल पर संगठन को नए सिरे से तैयार करने और उसे एक्टिव करने का काम प्राथमिकता पर किया जाएगा. पार्टी नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान को ही मूल मंत्र मानकर काम किया जाएगा. संगठन को इसी फार्मूले पर तैयार किया जाएगा

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष 600 वोट भी नहीं पा सके

नवनियुक्त अध्यक्ष MD चोपदार ने कहा है कि राजस्थान में असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM कोई चुनौती नहीं है. विधानसभा चुनाव में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष 600 वोट भी नहीं पा सके थे. इसके साथ ही राजस्थान में छोटी पार्टियों का भी कोई वजूद नहीं है.

अल्पसंख्यक वोटों में कोई बटवारा भी नहीं है. पूरा अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के साथ है. जो कार्यकर्ता या वोटर दूसरी पार्टियों में गए हैं उन्हें भी वापस लाने और साथ जोड़ने का काम किया जाएगा. इंडिया गठबंधन में शामिल दलों से तालमेल जरूर बरकरार रखा जाएगा.

राजस्थान में पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है- एमडी चोपदार

MD चोपदार का कहना है कि राजस्थान में पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. पूरी पार्टी एकजुट है. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सभी नेता एक साथ बैठे थे. पार्टी ने कल शाम को ही MD चोपदार को राजस्थान में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

वह राजस्थान में मदरसा बोर्ड के चेयरमैन भी हैं. अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget