एक्सप्लोरर

डूंगरपुर में कांग्रेस विधायक घोघरा समर्थकों के साथ धरने पर बैठे, जानें क्या है वजह?

Dungarpur Protest: वागड़ के डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा अपने समर्थकों के साथ खनन विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे. इनके साथ समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी.

Rajasthan Protest: वागड़ के डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे. इनके साथ अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हुए. समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी. गणेश घोघरा हालही तब सुर्खियों में आए थे जब कांग्रेस राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अब घोघरा मांगों को लेकर खनन विभाग के बाहर धरने पर बैठे हैं. जानिए क्या है मामला.

अवैध वसूली के लगाए नारे
 
दरअसल विधायक गणेश घोघरा अपने समर्थकों और कुछ लोगों के साथ खनन विभाग कार्यालय के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठा गए. उनके समर्थकों ने अवैध वसूली को लेकर जमकर नारेबाजी की. कार्यालय ने अधिकारी नहीं मिले तो उन्होंने मोबाइल से कॉल कर बात की और अपनी बात रखी. विधायक ने अधिकारी से फोन पर तीखे तेवर ने बात करते हुए पूछा कि जिस जमीन पर आदिवासी पत्थर निकाल रहे है वह क्या खनन विभाग की जमीन है. जब वह अपनी ही जमीन से पत्थर निकाल रहा है तो वसूली क्यों.
 
विधायक ने रखी यह मांग
 
विधायक ने कहा कि डूंगरपुर के आसपास कई लोग अपनी खातेदारी जमीन पर पत्थर निकालने का काम करते हैं. वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि खनन विभाग ठेकेदारों से मिलकर अवैध वसूल कर रहा है. पहले विभाग से एक ट्रैक्टर ट्रॉली की 150 रुपए रॉयल्टी ली जाती थी लेकिन अब बढ़ाकर 250 रुपए की रसीद कर रहे हैं. वह उनके खाते की जमीन से पत्थर निकाल रहे और खुद का मकान बना रहे फिर भी ये वसूली कर रहे हैं.
 
आगे कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोग पत्थर तोड़कर अपना जीवन-यापन करते हैं. खनन विभाग की अवैध वसूली के कारण परेशान है. विधायक ने मांग की है कि जनजातीय क्षेत्र में खातेदारी जमीन पर वसूली बंद की जानी चाहिए. इससे यहां के आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी लोगों को राहत मिलेगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget