एक्सप्लोरर

Ganesh Ghoghra Resign: राजस्थान में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

स्थानीय तहसीलदार की ओर से मंगलवार देर रात डूंगरपुर के सदर थाने में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है.

Congress MLA Resign: कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने बुधवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दिया. विधायक ने अपने खिलाफ डूंगरपुर जिले में हंगामा करने का मामला दर्ज होने के बाद यह कदम उठाया है.

सीएम अशोक गहलोत को भेजा इस्तीफा
आधिकारिक सूत्रों ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया विधायक गणेश घोघरा ने आज मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजा है. कांग्रेस विधायक ने अपने इस्तीफे में लिखा कि सत्तारूढ़ दल के विधायक और यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है और स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों द्वारा उनकी आवाज को दबाया जा रहा है.

दर्ज हुआ था मामला
स्थानीय तहसीलदार की ओर से मंगलवार देर रात डूंगरपुर के सदर थाने में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (किसी भी लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यो के निर्वहन में बाधा डालना), 143 ( गैर कानूनी सभा), 342 ( गलत बंधक बनाना), 347 (संपत्ति की जबरन वसूली के लिये गलत बंधक बनाना या अवैध कार्य के विवश करना) और 353 ( लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिये हमला) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था.

विधायक पद से दिया इस्तीफा
वहीं ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. बता दें कि दो दिन पहले डूंगरपुर में राहुल गांधी ने बेणेश्वर की सभा में अपने भाषण के दौरान कहा था कि बीजेपी आदिवासियों का शोषण करती है, जबकि कांग्रेस आदिवासियों की हितैषी है. लेकिन आज कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा देते हुए कहा कि गहलोत सरकार में अधिकारी आदिवासियों को लूट रहे हैं. वहीं आवाज उठाई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, इसलिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.विधायक गणेश घोघरा ने कहा चाहे कितने मुकदमे दर्ज हों, वे आदिवासियों को आवाज बुलंद करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें

Ajmer News: अजमेर में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, RPSC से की ये मांग

Bharatpur News: मंत्री रमेश चंद्र मीणा की जनसुनवाई में गंदा पानी लेकर पहुंची महिलाएं, कहा- इसे पीकर दिखाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget