एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: हाईकमान से मीटिंग के बाद भी नरम नहीं हुए सचिन पायलट के तेवर! अब गहलोत सरकार से की ये मांग

Rajasthan Congress News: हाईकमान से मीटिंग के बाद भी Sachin Pilot के तेवर नरम नहीं हुए हैं. उन्होंने अपनी मांगों पर अड़े रहने का संकेत देते हुए गहलोत सरकार से अहम मांग की है.

Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों सहित अपनी मांगों से पीछे हटने से बुधवार को इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया था, उनसे समझौता करने की कोई संभावना नहीं है.

पायलट ने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों पर कार्रवाई करने का जो 'अल्टीमेटम' दिया था वह बुधवार को खत्म हो गया और वह इंतजार कर रहे हैं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करती है.

पायलट ने टोंक में  कहा, ‘‘मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि मैंने जो मुद्दे उठाए थे, खासकर भ्रष्टाचार के मुद्दे... पिछले बीजेपी शासन में भारी भ्रष्टाचार और लूट मची थी उस पर कार्रवाई करनी होगी. जहां तक युवाओं को न्याय दिलाने की बात है, मैं समझता हूं कि इसमें किसी तरह के समझौते की कोई संभावना नहीं है.’’

वह बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 15 मई को कहा था कि राज्य सरकार बीजेपी शासन के भ्रष्टाचार और नौजवानों के मुद्दों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे. आज महीने की आखिरी तारीख है, इसलिए, मैं इंतजार कर रहा हूं.. उन्होंने (आलाकमान) कहा था कि कार्रवाई करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. इसलिए देखते हैं कि कल क्या होता है.’’

Rajasthan: सीएम गहलोत का 'मिशन बाड़मेर', जाटलैंड को देंगे ये बड़ी सौगातें, जानें क्या है प्लान

हाल ही में अजमेर से जयपुर तक ‘जनसंघर्ष यात्रा’ निकालने वाले पायलट ने मई के अंत तक उनकी मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने के प्रयास के तहत पार्टी नेतृत्व ने नेताओं के साथ सोमवार को नई दिल्ली में बैठक की थी.

एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तैयार!
सूत्रों का दावा है कि पार्टी ने राज्य के दोनों नेताओं के लिए एक साथ काम करने और एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तैयार किया है.

पायलट ने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और सार्वजनिक रूप से युवाओं को दिए गए आश्वासन निराधार बातें नहीं हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में कई पद खाली पडे़ है और कुछ नियुक्तियां ऐसी है जो मैं समझता हूं बेहतर हो सकती है, इसलिये आयोग की बेहतरी के लिये उसकी कार्य शैली में मूलचूक परिवर्तन लाना और नियुक्तियों में मापदंड तय होना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग लेने वाले और किराए के मकान में रहने वाले युवाओं को प्रश्नपत्र लीक होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है, ऐसे में उन्हें आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए.

पायलट ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि ‘‘डबल इंजन अब सीज होना चालू हो गया हैं.’’

पायलट ने हाल में सरकार के सामने तीन मांगें रखी थीं जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का पुनर्गठन, प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराना शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget