एक्सप्लोरर

सीएम गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जनता झटका देगी, ये समझ नहीं पाएंगे क्या हो गया

Rajasthan Politics: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, जनता आज पश्चाताप कर रही है और इनको आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी.

Ashok Gehlot Attack on Rajasthan BJP MP: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य के बीजेपी सांसदों पर स्थानीय समस्याएं नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जनता अब इन सांसदों को चुनकर पश्चाताप कर रही है. गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इन सांसदों को राज्य की समस्याओं को केंद्रीय स्तर पर उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि, ''आप कम से कम राजस्थान की पानी, बिजली या कोयले की जो समस्या है उसे तो उठाओ. कोई उठा ही नहीं रहा उन मांगों को... राजस्थान के 25 सांसदों को जिताकर जनता आज पश्चाताप कर रही है और इनको आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी.''

जनता का मिजाज कब बदल जाए, मालूम नहीं पड़ता
उल्लेखनीय है कि, राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिनमें से 24 बीजेपी के हिस्से में हैं जबकि एक एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का है. गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''इनको भ्रम नहीं होना चाहिए कि 5 में 4 राज्यों में चुनाव जीत गए तो सबकुछ इनको मिल गया. लोकतंत्र में कब जनता का मिजाज बदल जाए, मालूम नहीं पड़ता.'' उन्होंने कहा कि, ''यह हमने अनुभव से देखा है, देश में परमाणु परीक्षण करवाने वाली, 1971 में बांग्लादेश को आजाद करवाकर पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी जैसी नेता चुनाव हार सकती है तो यह चीज ही क्या हैं?''

जनता झटका देगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई बहुत भयंकर है, बेरोजगारी को लेकर देश के नौजवानों में हाहाकार मचा है जबकि ये लोग हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात कर के लोगों को भरमा रहे है... इनकी बातों में दम नहीं हैं. पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ''आप देख रहे हैं कि दाम बढ़ने लग गए. जनता इन बातों को समझती है, इनकी कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है. समय आने पर इनको झटका देगी जनता, यह समझ नहीं पाएंगे क्या हो गया.''

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: बीकानेर में कारखाने के टैंक में सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, सीएम ने ट्वीट कर कही ये बात

Rajasthan Weekly Weather Forecast: इस हफ्ते भी गर्मी में तपेगा राजस्थान, हीट वेव से होगा बुरा हाल, जानें- मौसम को लेकर क्या है पूरा अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget