एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget: गोविंद डोटासरा ने राजस्थान के बजट को बताया निराशाजनक, बोले- 'किसी के समझ में नहीं आया’

Rajasthan Budget 2024: भजनलाल शर्मा सरकार के पहले बजट को गोविंद सिंह डोटासरा ने आंकड़ों और शब्दों का मायाजाल बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने ढाई-तीन घंटे तक सदन का समय बर्बाद किया.

Rajasthan Budget 2024 Reaction: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना पहला आम बजट पेश किया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट की बड़ी घोषणाएं की. इसमें नौकरियों से लेकर सरकार की योजना से संबंधित कई बड़े ऐलान किए गए. राजस्थान सरकार के बजट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार के बजट को निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में बहुत ही निराशाजनक बजट प्रस्तुत किया गया. यह आंकड़ों और शब्दों का मायाजाल है.

‘किसी के समझ में नहीं आया बजट’
गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा कि ढाई तीन घंटे उन्होंने सदन में बोला, लेकिन बोलने वाले को भी पता नहीं कि उन्होंने क्या कहा है. किसी के समझ में ये बजट नहीं आया और ये भी पता नहीं चला है कि ये सरकार क्या कोई जन हितैषी योजना को कोई लेकर आई है. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनकी सरकार में 25 लाख का इलाज मिल रहा था. इनका क्या विजन है, फिर से आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये के इलाज की बात कही है. इस प्रकार गरीब को 20 लाख रुपये का घाटा हो गया है. कृषि मंत्री सदन में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कृषि पर भाषण दिया जा रहा था. बजट में कृषि मंत्री के विजन को शामिल नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान और नौजवान की बात नहीं की गई.

‘ढाई-तीन घंटे तक सदन का समय बर्बाद किया’
बजट को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा चार लाख नौकरी देने की बात कही गई है, लेकिन हमारी सरकार ने जिन्हें नौकरी दी थी, उन्हें ही अभी तक ज्वाइन नहीं कराया गया है. ये सरकार नए लोगों को कैसे नौकरी दे देगी. पूरा बजट आंकड़ों और शब्दों का मायाजाल था. इस सरकार ने ढाई-तीन घंटे तक सदन का समय बर्बाद किया और राजस्थान को कुछ नहीं दिया. बजट में राजस्थान को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं था. उन्होंने कहा कि बजट भाषण की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि इसमें पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा का 20-20 बार नाम आ गया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget: पांच साल में चार लाख नौकरी देगी भजनलाल सरकार, जानिए बजट में आपके लिए क्या है सौगात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget