एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगी वसुंधरा राजे, जानें- क्या है सियासी प्लान?

बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का जन्मदिन आठ मार्च को है. वसुंधरा राजे गुट इस दिन बड़े शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुट चुका है.

Vasundhara Raje Birthday: बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का जन्मदिन आठ मार्च को है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट इस दिन बड़े शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुट चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे अपने विरोधियों को सियासी ताकत का एहसास कराएंगी.

क्या है प्लान
माना जा रहा है कि वसुंधरा के जन्मदिन पर होने वाले शक्ति प्रदर्शन में पुनिया कैंप निशाने पर रहेगा. वसुंधरा राजे के समर्थकों, विधायकों और पूर्व विधायकों ने आठ मार्च को शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारियां कर ली है. सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन (Keshoraipatan) में अपना जन्मदिन मनाएंगी. जहां पर भगवान कृष्ण के दर्शन वसुंधरा राजे सिंधिया करेगी. वसुंधरा राजे का हाडोती (Hadoti) का दौरा चुनावी दौरा माना जा रहा है. वसुंधरा राजे कैंप के विधायकों का कहना है कि इससे चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जाना चाहिए क्योंकि मिशन 2023 के लिए अब मात्र डेढ़ साल बचे हैं.

क्या बोले पूर्व विधायक
कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि केशोरायपाटन में वसुंधरा की आस्था है. हाड़ोती सहित पूरे प्रदेश के सभी बीजेपी के कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे शाम को यहां एक बड़ी सभा की जाएगी. साथ ही 2023 के चुनाव की तैयारियां भी हैं क्योंकि कांग्रेस सरकार ने अपना बजट आम लोगों को भ्रमित करने का चुनावी बजट दे दिया. इधर हमने भी वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

कब हुआ था शक्ति प्रदर्शन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने इससे पहले देव दर्शन यात्रा के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया था. पिछले साल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में चर्चा का विषय रहा. वसुंधरा राजे ने देव दर्शन यात्रा के बहाने विरोधियों को साफ संदेश दिया था कि वह न तो नई पार्टी बनाएगी और ना ही खामोश रहेगी. बीजेपी प्रदेश इकाई ने वसुंधरा राजे के देव दर्शन यात्रा से दूरी बना ली थी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा भी था कि वसुंधरा की देव दर्शन यात्रा से संगठन का कोई लेना दना नहीं है. वे कोई भी यात्रा निकालने के लिए स्वतंत्र हैं. वसुंधरा राजे समर्थक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि हाड़ौती से बदलाव की शुरुआत होगी. कांग्रेस से समाज का हर व्यक्ति परेशान है.

कौन होंगे शामिल
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर होने वाले इस समारोह में सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा, मोहनलाल गुप्ता, सुरेंद्र पारीक, पहलाद गुंजल समेत बीजेपी महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. समारोह में बीजेपी के नेता भी शामिल होंगे. जिन्हें पार्टी संगठन में अभी तवज्जो नहीं दी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह बोले- सपा को वोट का मतलब कब्रिस्तान बनेगा, बीजेपी को वोट का मतलब...

UP Election: गोरखपुर में मायावती बोलीं- CM योगी आदित्यनाथ की नींद उड़ाए हुए है हाथी, मुस्लिमों को लेकर किया ये दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget